विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jammu : आटो स्टैंड शेड बनने से मिलेगी राहत, त्रिकुटा नगर मेन मार्केट में काम शुरू

By Jagran NewsEdited By: Lokesh Chandra Mishra
Published: Mon, 31 Oct 2022 07:51 PM (IST)

बलोरिया ने कहा कि नगर निगम मंदिरों के शहर के सभी क्षेत्रों को विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने ...और पढ़ें

बलोरिया ने यह भी कहा कि नरेंद्र भाई मोदी के नेतृत्व में भारतीय प्रतिष्ठा के क्षेत्र में काफी वृद्धि हुई।
बलोरिया ने यह भी कहा कि नरेंद्र भाई मोदी के नेतृत्व में भारतीय प्रतिष्ठा के क्षेत्र में काफी वृद्धि हुई।

जम्मू, जागरण संवाददाता : नगर निगम के डिप्टी मेयर बलदेव सिंह बलोरिया ने कारपोरेटर ज्योति देवी, जयदीप शर्मा, निधि मगोत्रा के साथ त्रिकुटा नगर मेन मार्केट में आटो स्टैंड शेड का काम शुरू करवाया। यह निर्माण कार्य जम्मू नगर निगम की देखरेख में करीब 8.5 लाख की लागत से किया जाएगा। इसे पूर्व वार्ड 53 में पहुंचने पर डिप्टी मेयर बलदेव सिंह बलोरिया का कारपोरेटर ज्योति देवी ने अपनी गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस अवसर पर बलोरिया ने कहा कि नगर निगम मंदिरों के शहर के सभी क्षेत्रों को विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि नगर निगम प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के नक्शेकदम पर चलते हुए सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूलमंत्र पर काम कर रहा है। बलोरिया ने यह भी कहा कि नरेंद्र भाई मोदी के नेतृत्व में भारतीय प्रतिष्ठा के क्षेत्र में काफी वृद्धि हुई है और लोग हमारे देश को सबसे विकासशील देश के रूप में देखते हैं।

उन्होंने कहा कि नगर निगम विकास कार्यों में कभी पीछे नहीं रहेगा। स्वच्छता के लिए जन आंदोलन का नेतृत्व करते हुए डिप्टी मेयर बलोरिया ने लोगों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत के सपने को पूरा करने का आह्वान किया। उन्होंने स्वयं वार्ड नंबर 53 में सफाई अभियान की शुरुआत की और गंदगी साफ करने के लिए झाड़ू उठाकर, स्वच्छ भारत अभियान को मंदिरों के शहर में एक जन आंदोलन बनाते हुए लोगों से सहयोग मांगा। उन्होंने नागरिकों को न गंदगी करेंगे, न करने देंगे का मंत्र दिया।

कारपाेरेटर ज्योति देवी ने डिप्टी मेयर बलदेव सिंह बलोरिया का अपनी वार्ड में स्वागत करते हुए कहा कि वह अपने कार्यकर्ताओं को सहायता प्रदान करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की पुरानी मांग थी जो अब पूरी हो गई है और इस विकास कार्यों से लोगों को काफी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि वार्ड 53 में विकास कार्य चल रहे हैं और जल्द ही क्षेत्र के सभी विकास कार्यों का निर्माण भी चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। इस मौके पर मौजूद गणमान्यों में शाम लाल, केडी शर्मा, गणेश नागर, जितेंद्र शर्मा, रमेश चंद्र, शिव पाल शर्मा, राकेश अग्रवाल, मदन लाल, आरके कोकरू, गुरजीत सिंह बाली, नरेश कुमार, आरके अग्रवाल, राजेश गुप्ता, अरुण टिक्कू, मंजू वर्मा, संदीप शर्मा, राज कुमार, केवल कृष्ण गंडोत्रा, शिव पाल, रमेश चंद्र, राजेश शामिल हैं।