Move to Jagran APP

जम्मू-कश्मीर मौसम अपडेट : इस सप्ताह भी बारिश-बर्फबारी के आसार नहीं, मुगल रोड से बर्फ हटाई, यातायात जल्द बहाल होने की संभावना

उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी और कुछ निचले क्षेत्रों में हुई बर्फबारी के बाद पिछले महीने से जारी शुष्क मौसम का दौर समाप्त हुआ था लेकिन इस सप्ताह भी बारिश और बर्फबारी के आसार कम ही हैं।गत रविवार से बर्फबारी के कारण बंद मुगल रोड खोल दिया गया है।

By Vikas AbrolEdited By: Published: Wed, 08 Dec 2021 12:28 PM (IST)Updated: Wed, 08 Dec 2021 01:29 PM (IST)
जम्मू-कश्मीर मौसम अपडेट : इस सप्ताह भी बारिश-बर्फबारी के आसार नहीं, मुगल रोड से बर्फ हटाई, यातायात जल्द बहाल होने की संभावना
मुगल रोड से बर्फ हटा ली गई है लेकिन यातायात को दोपहर बाद ही बहाल करने की पूरी संभावना है।

जम्मू, जागरण संवाददाता : पिछले दिनों कश्मीर के कुछ उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी के बाद पूरे कश्मीर संभाग में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे आ गया है। पिछले करीब महीने भर से ही कई बार न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे रहा लेकिन बीच में बादल छाए रहने के बाद न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई थी। बारिश और बर्फबारी के बाद फिर से न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे आ गया है।

loksabha election banner

उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी और कुछ निचले क्षेत्रों में हुई बर्फबारी के बाद पिछले महीने से जारी शुष्क मौसम का दौर समाप्त हुआ था लेकिन इस सप्ताह भी बारिश और बर्फबारी के आसार कम ही हैं।इसी बीच गत रविवार से बर्फबारी के कारण बंद मुगल रोड खोल दिया गया है। हालांकि अभी मुगल रोड से बर्फ पूरी तरह से हटा ली गई है लेकिन यातायात को दोपहर बाद ही बहाल करने की पूरी संभावना है।

जम्मू में बारिश तो नहीं हुई लेकिन दिन भर बादल छाए रहने के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।बादल छाए रहने के बाद कश्मीर के अधिकतर क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान शून्य से ऊपर आ गया है।पिछले सप्ताह से लगातार न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चल रहा था।ठंड बेशक बढ़ती जाएगी लेकिन बारिश और बर्फबारी के आसार इस सप्ताह कम ही दिख रहे हैं।मौसम में शुष्क रहेगा। जम्मू में धूप खिली रहेगी लेकिन न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। कई क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रहेंगे। कश्मीर में हिमपात के दौरान किसी भी आपात परिस्थिति से निपटने के लिए प्रशासन तेजी से तैयारियों में जुुटा हुआ है। बर्फबारी के दौरान सड़कों और गलियों से तत्काल बर्फ हटाने व जल निकासी को सुनिश्चित बनाने के लिए प्रत्येक जिले में एक नियंत्रण कक्ष बनाएगा। पिछले दिनों कुछ क्षेत्रों में हुई बर्फबारी और बारिश के बाद ठंड में बढ़ाेतरी हुई है। न्यूनतम तापमान गिरा है। आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में भी कमी आएगी।

मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार आंशिक रूप से बादल छाए रह सकता है। अधिकतम तापमान 21 से 24 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है जबकि न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। इस अवधि के दौरान हवा उत्तर पूर्व से दक्षिण पूर्व दिशा की ओर 1 किमी प्रति घंटा की औसत गति से चल सकती है। इस अवधि के दौरान सुबह की आर्द्रता 80-90 फीसदी और शाम की आर्द्रता 65-75 फीसदी के बीच रह सकती है।

मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर अनुसार कश्मीर के मैदानी इलाकों में व्यापक रूप से हल्की बारिश और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और जम्मू क्षेत्र के छिटपुट स्थानों पर गरज के साथ हल्की बारिश का अनुमान जताया है।उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में पारा -1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।घाटी के प्रवेश द्वार काजीगुंड में न्यूनतम तापमान -1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि कोकरनाग में न्यूनतम तापमान -1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

स्थान अधिकतम न्यूनतम

  • जम्मू 24.0 8.7
  • कटड़ा 19.2 8.7
  • बनिहाल 13.8 2.6
  • भद्रवाह 15.0 2.5
  • बटोत 13.7 3.9
  • श्रीनगर 12.0 -0.4
  • गुलमर्ग 3.5 -6.0
  • पहलगाम 6.1 2.7
  • काजीकुंड 5.8 3.4
  • कुपवाड़ा 12.6 -1.4
  • कुकरनाग 9.8 -1.4 

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.