Kashmir: सेना में भर्ती होकर देश के दुश्मनों के दांत खट्टा करना चाहते हैं कश्मीर के युवा
जम्मू संभाग के तीन जिलों के युवाओं को सेना में भर्ती होने का अवसर मिलेगा। इसके लिए बड़ी ब्राह्मणा में 21 अक्टूबर से टेरिटोरियल आर्मी (टीए) की पांच दिवसीय भर्ती रैली शुरू होगी।
श्रीनगर, राज्य ब्यूरो। सेना में भर्ती होकर दुश्मन के दांत खट्टे करने का जोश लिए युवाओं की भीड़ शुक्रवार दूसरे दिन भी रंगरेथ स्थित जैकलाई रेजिमेंटल सेंटर में जुटी। दो दिन से जारी भर्ती रैली में पांच हजार से अधिक युवाओं ने स्वास्थ्य परीक्षण और शारीरिक दमखम दिखाया। इसमें सफल रहे अभ्यर्थियों को अब लिखित परीक्षा देनी होगी, जिसमें सफल रहने पर मेरिट लिस्ट तैयार होगी। उसके आधार पर ही उन्हें सेना में शामिल किया जाएगा।
जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद कश्मीर घाटी में सेना की यह पहली भर्ती रैली है। यह रैली हेडक्वार्टर कोटे के तहत आयोजित की गई है, जिसमें सेवारत, सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारियों और कर्मचारियों के परिजन ही हिस्सा ले सकते हैं।
जैकलाई रेजिमेंटल सेंटर के कमांडेंट एसआर शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को मौसम खराब था। बीते रोज से ज्यादा ठंड थी और बारिश भी हुई। इसके बावजूद लड़कों में जोश देखने लायक था। राज्य के विभिन्न हिस्सों से भर्ती रैली में भाग लेने आए युवकों में से अधिकांश कश्मीर घाटी से ही ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने बताया कि मेडिकल टेस्ट और स्क्रीङ्क्षनग की प्रक्रिया पूरी होने के बाद हम लिखित परीक्षा का आयोजन करेंगे।
रैली स्थल पर मौजूद एक युवक इसरार अहमद ने बताया कि उसके पिता करीब आठ साल पहले सेना से रिटायर्ड हुए थे। अब वह भी उनकी तरह फौजी बनने के लिए भर्ती होने आया है। सेना में भर्ती होने का मतलब एक शानदार ङ्क्षजदगी और सुखद भविष्य है। फौज में भर्ती होने से न सिर्फ आपको अपने मुल्क के लिए जीने-मरने का मौका मिलता है बल्कि आपको वह सभी सुविधाएं मिलती हैं जो किसी दूसरे विभाग में नहीं है। मेरा बड़ा भाई जूनियर इंजीनियर है, लेकिन जो सुविधाएं मेरे पिता को आज तक मिल रही है, वह उसे कभी नहीं मिल सकती। मैंने भी आइटीआइ का डिप्लोमा किया है। उम्मीद है कि मैं कामयाब रहूंगा।
टेरिटोरियल आर्मी की भर्ती रैली में जम्मू, सांबा, रियासी के युवाओं को मिलेगा मौका
जम्मू संभाग के तीन जिलों के युवाओं को सेना में भर्ती होने का अवसर मिलेगा। इसके लिए बड़ी ब्राह्मणा में 21 अक्टूबर से टेरिटोरियल आर्मी (टीए) की पांच दिवसीय भर्ती रैली शुरू होगी। पहले दिन जम्मू जिले, दूसरे दिन सांबा और तीसरे दिन रियासी के उम्मीदवारों को भर्ती करने का अभियान चलेगा। इसके बाद दो दिन तक मेडिकल जांच प्रक्रिया शुरू होगी। टीए की 157 इन्फैंटरी बटालियन की भर्ती रैली में सैनिक जनरल ड्यूटी के 36 और सैनिक ट्रेडसमैन के दो पदों को भरा जाएगा। उम्मीदवारों को भर्ती के लिए सुबह छह बजे बड़ी ब्राह्मणा मिलिट्री स्टेशन में रिपोर्ट करना होगा।
जम्मू के पीआरओ डिफेंस लेफ्टिनेंट कर्नल देवेन्द्र आनंद ने बताया कि 21 अक्टूबर को जम्मू जिले के जम्मू, अखनूर, आरएसपुरा, बिश्नाह व नगरोटा तहसील के युवाओं की भर्ती होगी। 22 अक्टूबर को सांबा जिले के विजयपुर, बड़ी ब्राह्मणा व रामगढ़ तहसील के युवाओं की भर्ती होगी। 23 अक्टूबर को रियासी जिले के त्रियाठ, पौनी व रियासी तहसील के उम्मीदवारों की भर्ती होगी। इसके बाद भर्ती रैली में योग्य उम्मीदवारों की 24 अक्टूबर से मेडिकल जांच प्रक्रिया शुरू होगी। इस दिन जो उम्मीदवार रह जाएंगे, उनकी मेडिकल जांच 25 अक्टूबर को होगी।