Move to Jagran APP

वंदे भारत एक्सप्रेस का तीसरा ट्रायल भी सफल, कल मिलेगा सेमी हाई स्पीड ट्रेन का तोहफा

वंदे भारत का स्वागत करने पहुंचे जम्मू कश्मीर के पूर्व उप मुख्यमंत्री कविंद्र गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को तोहफा दिया है।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Fri, 04 Oct 2019 11:08 AM (IST)Updated: Fri, 04 Oct 2019 05:23 PM (IST)
वंदे भारत एक्सप्रेस का तीसरा ट्रायल भी सफल, कल मिलेगा सेमी हाई स्पीड ट्रेन का तोहफा
वंदे भारत एक्सप्रेस का तीसरा ट्रायल भी सफल, कल मिलेगा सेमी हाई स्पीड ट्रेन का तोहफा

जम्मू/कटड़ा, जेएनएन। नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी रेलवे स्टेशन कटड़ा के बीच शुरू होने वाली सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस का वीरवार को तीसरा ट्रायल सफल रहा। अब कल पांच अक्टूबर से वंदे भारत एक्सप्रेस में आम लोग यात्रा कर सकेंगे। वंदे भारत उद्घाटन के दिन ही दो घंटे देरी से जम्मू रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इस जम्मू रेलवे स्टेशन पर पहुंचने का समय दोपहर 3:15 बजे निर्धारित था, लेकिन यह शाम को 5:20 बजे स्टेशन पर पहुंची। यहां ट्रेन सिर्फ दो मिनट के लिए ही रुकी।

loksabha election banner

सुबह दस बजे नई दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह ने वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी देकर कटड़ा के लिए रवाना किया था। जम्मू पहुंची वंदे भारत में रेल राज्यमंत्री सुरेश चंद्रा अंगड़ी विशेष रूप से यहां आए थे। फूलों से सजी वंदे भारत का सांसद जुगल किशोर, सांसद शमशेर ङ्क्षसह, नगर निगम के मेयर चंद्रमोहन गुप्ता, पूर्व उप मुख्यमंत्री कविंद्र गुप्ता ने स्टेशन पर स्वागत किया। ट्रेन के साथ जम्मू पहुंचते ही रेल राज्यमंत्री सुरेश चंद्रा ने कोच की खिड़की पर पहुंच कर लोगों का अभिनंदन स्वीकार किया।

वहीं, रेल अधिकारियोंं ने उन्हें माता वैष्णो देवी की चुन्नी भेंट कर सम्मानित किया। यहां से जम्मू से कटड़ा जाते वक्त सांसद जुगल किशोर और सांसद शमशेर ङ्क्षसह रेल मंत्री के साथ ट्रेन में सवार हो गए। वहीं रेलगाड़ी शाम 6:40 बजे श्री माता वैष्णो देवी रेलवे स्टेशन कटड़ा पहुंची, जहां पर रेलवे व प्रशासनिक अधिकारियों ने उसका स्वागत किया। कटड़ा में करीब 50 मिनट रुकने के बाद 7:30 बजे वंदे भारत वापस रवाना हो गई।

मोदी जिंदाबाद के भी नारे लगे

जम्मू रेलवे स्टेशन पर जैसे ही वंदे भारत एक्सप्रेस पहुंची तो प्लेटफार्म पर मौजूद लोग भारत माता की जय के जयघोष लगाने शुरू हो गए। लोग इतने जोश में आए कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी जिंदाबाद के भी नारे लगाने भी शुरू कर दिए। लोगों ने कहा कि वंदे भारत स्वदेशी रेलगाड़ी है। इस सेमी हाई स्पीड रेलगाड़ी को देश में ही बनाया गया है, जिसका हमें गर्व है।

वंदे भारत के बाद चलेगी बुलेट ट्रेन : कविंद्र गुप्ता

वंदे भारत का स्वागत करने पहुंचे जम्मू कश्मीर के पूर्व उप मुख्यमंत्री कविंद्र गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को तोहफा दिया है। आने वाले दिनों में बुलेट ट्रेन को भी दिल्ली से कटड़ा के बीच चलाया जाएगा। प्रधानमंत्री ने स्वदेशी क्रांति शुरू की है, जिसके तहत वंदे भारत एक्सप्रेस को तैयार किया गया है। वह दिन दूर नहीं जब विश्व के अन्य देश भी भारत से आधुनिक रेलगाडिय़ों का निर्माण करवाएंगे।

कल आम यात्रियों को समर्पित होगी वंदे भारत

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने वीरवार को नई दिल्ली में वंदे भारत का शुभारंभ करने के बाद कहा कि अब शनिवार से इस रेलगाड़ी में आम यात्री सफर कर पाएंगे। सप्ताह में मंगलवार को छोड़ कर अन्य सभी दिन यह रेलगाड़ी दिल्ली से कटड़ा के बीच चलेगी। वंदे भारत एक्सप्रेस की डिजाइन बुलेट ट्रेन की तरह है। इसमें 16 एयर कंडीशंड कोच हैं जिनमें 1,128 यात्री सफर कर सकते हैं। एडवांस फीचर्स से लैस यह ट्रेन लोकोमोटिव इंजन के बिना दौडऩे वाली देश की पहली ट्रेन है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.