Move to Jagran APP

मंदिरों के शहर जम्मू का दायरा बढ़ा दिया गया है,23 से 71 और अब 75 हो गई वार्ड की संख्या

मंदिरों के शहर जम्मू का दायरा बढ़ा दिया गया है। पहले इसके 71 वार्ड थे। अब इन्हें 75 कर दिया गया है। हालांकि अभी इनकी संख्या और बढ़ सकती है।

By Preeti jhaEdited By: Published: Tue, 24 Jul 2018 10:42 AM (IST)Updated: Tue, 24 Jul 2018 01:48 PM (IST)
मंदिरों के शहर जम्मू का दायरा बढ़ा दिया गया है,23 से 71 और अब 75 हो गई वार्ड की संख्या
मंदिरों के शहर जम्मू का दायरा बढ़ा दिया गया है,23 से 71 और अब 75 हो गई वार्ड की संख्या

जम्मू , अंचल सिंह। मंदिरों के शहर जम्मू का दायरा बढ़ा दिया गया है। पहले इसके 71 वार्ड थे। अब इन्हें 75 कर दिया गया है। हालांकि अभी इनकी संख्या और बढ़ सकती है। कालू चक से शुरू होकर नागबनी तक, चौआदी से मढ़ के संग्रामपुर, सिद्धड़ा के रंगूरा, मझीन से गाड़ीगढ़, चक सरदार अत्तर सिंह तक के क्षेत्र जम्मू नगर निगम अधीनस्थ लाए गए हैं। अब इन इलाकों से भी कारपोरेटर चुने जाएंगे। फिलहाल चार नए वार्ड बनाए गए हैं। इसके अलावा आठ पुराने वार्ड में नए क्षेत्रों को जोड़ा गया है।

prime article banner

सरकार ने 11 जून 2018 को एसआरओ-268 लागू कर 36 गांवों को नगर निगम के दायरे में लाया था। इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए अब नए वार्ड भी बना दिए गए हैं। अलबत्ता अभी औपचारिक घोषणा शेष है। फिलहाल वार्ड बनाते हुए प्रशासन ने इसके लिए आपतियां मांगी हैं।

चुनावों की राह पर सरकार

नए वार्ड बनने के साथ ही इन क्षेत्रों में रहने वालों के वोट जम्मू शहर के साथ जोड़ दिए जाएंगे। इन नए इलाकों में रहने वाले पहले पंच, सरपंच के लिए मतदान करते थे। अब उन्हें अपने वार्ड का कारपोरेटर चुनने के लिए मतदान करना होगा। निगम के दायरे में आने के साथ ही इनकी मतदाता सूचियां भी अलग से तैयार होंगी। वार्ड बनने के साथ नगर निगम चुनावों की विसात बिछना भी तय होने लगी है। अलबत्ता अभी निगम के अधीन इन क्षेत्रों की हदबंदी की प्रक्रिया जारी है।

ये क्षेत्र जोड़े गए

वार्ड नंबर 32 में गांव चक पौनी, वंड वजीरां, सियोड़ा, चक गुलामी, त्रिलोकपुर, खैरियां, चक पौनी वंड ब्राह्मणाए वार्ड नंबर 55 में डीली के नए खसरा नंबर 63 में ठठर, वार्ड नंबर 65 में गुढ़ा ब्राह्मणा, पटोली ब्राह्मणा, 66 में मुट्ठी के नए खसरा नंबर, 67 में दरमाल लोअर, मचलियां, गजेसिंहपुरा, वार्ड 68 में कालू चक, रतनू चक, जल्लो चक, 71 में रंगूरा, दवारा, मझीन शामिल किए गए हैं। वहीं वार्ड नंबर 72, 73, 74 व 75 नए बने हैं। इनमें 72 में टिकरी खन्नी, गंगवां, शहजानपुर, बुपा कनिया, चक पटयाली, रख नागबनी, 73 में भौर, गाड़ीगढ़, चक सरदार अत्तर सिंह, 74 में सुंजवां, चौआदी और 75 में हजूरी बाग, अकलपुर, संग्रामपुर, पटनयाल, दुर्गाे चक शामिल किया गया है।

पहले होते थे 23 वार्ड

फरवरी 2003 में एसआरओर 46 के तहत जम्मू और श्रीनगर नगर निगम बनाए गए। तब जम्मू शहर का क्षेत्र 32 वर्ग किलोमीटर था। फिर इसी वर्ष सितंबर माह में एसआरओ 291 के तहत दायरा बढ़ाया गया। इसके तहत शहर 112 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र तक फैल गया। वर्ष 2005 से पूर्व 27 वर्ष पहले नगर निगम के चुनाव हुए थे। तब शहर 23 वार्ड में बंटा हुआ था। फिर 71 वार्ड बने। अब इनकी संख्या 75 हो गई है।

अभी गुंजाइश बाकी

निगम का दायरा बढ़ाकर 75 वार्ड तो बना दिए गए लेकिन अभी भी शहर के साथ लगते कुछ क्षेत्र शेष रह गए हैं। भाजपा समेत अन्य पार्टियों के नेताओं ने सतवारी, रायपुर की तरफ के क्षेत्रों को भी निगम के अधीन लाने की मांग की है। अगर सरकार इस मांग को मान जाती है तो कुछ वार्ड बनना तय है। उम्मीद की जा रही है कि सतवारी के कुछ इलाकों को भी निगम में शामिल करवा लिया जाए। देखना यह है कि इन क्षेत्रों को पुराने वार्ड में शामिल किया जाएगा या नया वार्ड बनेगा।

पांच दिन में आपत्तियां दर्ज करवाएं

जिला निर्वाचन अधिकारी रमेश कुमार ने पब्लिक नोटिस जारी कर वार्ड बढ़ाने संबंधी जानकारी सार्वजनिक कर दी है। इसके तहत 72 से 75 नए वार्ड निर्धारित करते हुए उनके अधीन क्षेत्रों को जानकारी दी गई है। इसके अलावा पुराने वार्ड में जो क्षेत्र जोड़े गए हैं, के बारे भी बताया गया है। इस संबंध में उन्होंने पांच दिनों में अपनी आपत्तियां दर्ज करवाने को कहा है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.