Amarnath Yatra 2022 : जोश से लबरेज 4890 श्रद्धालुओं का पहला जत्था पवित्र गुफा की ओर रवाना
Amarnath Yatra 2022 पांच सालों में यह पहली बार है कि वह पहले जत्थे में श्री अमरनाथ के दर्शनों के लिए जा रही हैं। यही नहीं उन्होंने यात्रा के लिए जम्मू-कश्मीर प्रशासन द्वारा किए गए प्रबंधों को भी खूब सराहा।जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
जम्मू, जेएनएन : करीब दो साल के लंबे अरसे के बाद जम्मू के भगवती नगर स्थित बाबा अमरनाथ जी यात्रा का आधार शिविर एक बार फिर बम-बम भोले, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। महादेव के जयकारे लगाते हुए 4890 शिव भक्तों का पहला जत्था कश्मीर घाटी में स्थित पहलगाम व बालटाल आधार शिविर के लिए रवाना हो गया।
Jammu & Kashmir | Pilgrims reach Jammu ahead of Amarnath Yatra which will be commencing on June 30, after a gap of two years.
"We were waiting for 2 years to offer prayers to Baba Bholenath, very happy to see it happen," a pilgrim says pic.twitter.com/mAb61WJnnm— ANI (@ANI) June 28, 2022
ये श्रद्धालु 124 वाहनों में सवार होकर रवाना हुए। इनमें 65 बसें व 59 छोटे वाहन शामिल रहे। जो श्रद्धालु बालटाल के मार्ग से यात्रा करने के लिए निकले हैं, वो वीरवार को श्री अमरनाथ की पवित्र गुफा में विराजमान बाबा बर्फानी के दिव्य दर्शन करेंगे। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार सुबह 4.35 बजे सभी शिव भक्तों को यात्रा पर जाने की बधाई देते हुए झंडी दिखाकर भगवती नगर आधार शिविर से रवाना किया।
इससे पूर्व उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने यात्री निवास में मंत्रोच्चारण के बीच भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। उनके साथ मेयर चंद्रमोहन गुप्ता, डिप्टी मेयर पूर्णिमा शर्मा, भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र राणा, डिवीजनल कमिश्नर रमेश कुमार, डीसी जम्मू अवनी लवासा व अन्य वरिष्ठ अधिकारी व श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के सदस्य मौजूद थे। उपराज्यपाल ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। उनकी सुरक्षा को यकीनी बनाने के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना, सीआरपीएफ सहित विभिन्न एजेंसियों को लगाया गया है। हर बार की तरह इस बार भी सीआरपीएफ का मोटर साइकिल स्कवाड जत्थे की अगुवाई कर रहा है।
जम्मू से रवाना हुआ अमरनाथ यात्रियों के पहले जत्थे का टिकरी काली माता मंदिर के पास पुलिस और प्रशासन ने स्वागत किया। डीसी ऊधमपुर कृतिका ज्योत्सना ने विधिवत पूजन के बाद अमरनाथ यात्रियों के वाहन के आगे नारियल फोड़ कर उनके वाहनों को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस अवसर पर एसएसपी ऊधमपुर डॉ. विनोद कुमार सहित जिला प्रशासन व पुलिस के अन्य भी मौजूद थे। अमरनाथ यात्री को लेकर 56 वाहनों का जत्था सुबह 5.45 पर टिकरी पहुंचा। तकरीबन एक घंटे के अंतर यात्रियों का जत्था सुरक्षित जिला की सीमा को पार कर आगे निकल गया। ऊधमपुर जिला में अमरनाथ यात्रियों के ठहरने के लिए 36 लाजमेंट सेंटर स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा जिला में 18 लंगर लगाए गए हैं।
#WATCH | Jammu & Kashmir LG Manoj Sinha sends off the first batch of Amarnath Yatra pilgrims from Jammu base camp. The yatra will commence on June 30 pic.twitter.com/LbTtM0rLnN— ANI (@ANI) June 29, 2022
पहले जत्थे के साथ रवाना हुए श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। हर श्रद्धालु के चेहरे पर बाबा बर्फानी के दिव्य दर्शन करने की उत्सुकता साफ झलक रही थी। दिल्ली से आई दिव्या सेठी ने बताया कि वह अपने परिवार व दोस्तों के साथ पिछले पांच सालों से लगातार अमरनाथ पर आ रही हैं। कोरोना महामारी के दौरान दो साल तक यात्रा बंद रहने की वजह से वह नहीं आ पांई परंतु उन्हें इस बात की खुशी है कि भगवान शिव ने इस साल उन्हें सबसे पहले दर्शन करने का मौका दिया।
पांच सालों में यह पहली बार है कि वह पहले जत्थे में श्री अमरनाथ के दर्शनों के लिए जा रही हैं। यही नहीं उन्होंने यात्रा के लिए जम्मू-कश्मीर प्रशासन द्वारा किए गए प्रबंधों को भी खूब सराहा।अमरनाथ यात्रा के मद्देनजर जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। आज रवाना हुए श्रद्धालुओं के साथ भी सुरक्षाबलों का एक दल भेजा गया है, जो उन्हें सुरक्षित कश्मीर घाटी तक पहुंचाएगा। अमरनाथ यात्रा के दौरान लश्कर-ए-तैयबा की आतंकी हमले की धमकी को देखते हुए इस बार सीआरपीएफ के मोटर साइकिल स्कवाड को भी जत्थे में शामिल किया गया। इसके अलावा जम्मू से लेकर श्रीनगर तक हाईवे पर सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है।
बालटाल रूट से रवाना हुए यात्री
- श्रद्धालु : 1097
- साधु : 43
पहलगाम रूट से रवाना हुए यात्री
- श्रद्धालु : 3699
- साधु : 49
- साध्वी : दो