Move to Jagran APP

श्रीनगर में इस साल की सबसे ठंडी रात, नल से पानी के लिए पाइपों को करना पड़ रहा है गर्म

श्रीनगर की रात इस वर्ष की सबसे ठंडी रात रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे माइनस 5.6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया।

By Preeti jhaEdited By: Published: Mon, 17 Dec 2018 08:59 AM (IST)Updated: Mon, 17 Dec 2018 02:22 PM (IST)
श्रीनगर में इस साल की सबसे ठंडी रात, नल से पानी के लिए पाइपों को करना पड़ रहा है गर्म
श्रीनगर में इस साल की सबसे ठंडी रात, नल से पानी के लिए पाइपों को करना पड़ रहा है गर्म

जम्मू, जागरण संवाददाता। मौसम साफ रहने के बाद अधिकतम तापमान में लगातार सुधार हो रहा है, लेकिन न्यूनतम तापमान गिरता ही जा रहा है। श्रीनगर की रात इस वर्ष की सबसे ठंडी रात रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे माइनस 5.6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जिसके चलते डल झील का अधिकतर क्षेत्र जमने लगा है। लोगों को नल से पानी के लिए पाइपों को गर्म करना पड़ रहा है।

loksabha election banner

वहीं, द्रास का अधिकतम तापमान माइनस 21.6 डिग्री सेल्सियस जबकि लेह का न्यूनतम तापमान माइनस 21.6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। लेह का अधिकतम तापमान माइनस 2.7 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान माइनस 15.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। कारगिल का अधिकतम तापमान माइनस 1.0 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान माइनस 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

गुलमर्ग का न्यूनतम तापमान माइनस 9.7, पहलगाम का अधिकतम तापमान माइनस 6.7 जबकि न्यूनतम तापमान माइनस 9.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बर्फबारी के बाद रात में शीतलहर का प्रकोप जारी है।वहीं, जम्मू के लोगों ने रविवार को दिनभर धूप का लुत्फ उठाया। अधिकतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिन में खिली धूप और रात को कंपा देने वाली ठंड के बीच का अंतर बीमारियों को न्योता दे रहा है। हालांकि इस सप्ताह के शुरू में हुई बारिश के चलते लोगों को शुष्क ठंड से राहत मिली थी। जम्मू संभाग में भद्रवाह सबसे ठंडा रहा।

वहां अधिकतम तापमान 9.5 जबकि न्यूनतम तापमान माइनस 1.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कटड़ा का अधिकतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बटोत 1.8 जबकि बनिहाल का न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को मौसम साफ रहेगा। इससे अधिकतम तापमान सामान्य रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान में कमी आएगी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.