गंग्याल में तारकोल डालने का काम शुरू करवाया
- फोटो 11 सहित- जम्मू जम्मू नगर निगम की पब्लिक हेल्थ एंड सैनिटेशन कमेटी के चेयरमैन व व
जम्मू : जम्मू नगर निगम की पब्लिक हेल्थ एंड सैनिटेशन कमेटी के चेयरमैन व वरिष्ठ भाजपा नेता बलदेव सिंह बलोरिया ने वार्ड नंबर 56, एकता विहार, गंग्याल में तारकोल डालने का काम शुरू किया। उन्होंने कहा कि एकता विहार, गंग्याल और आसपास के इलाकों की आंतरिक सड़कों पर तारकोल का काम पूरा हुआ गया है। यह निवासियों की लंबे समय से लंबित मांग थी। सड़क पर बहुत सारी बाधाओं के कारण लोगों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था। बलोरिया ने कहा कि गंग्याल क्षेत्र में कई परियोजनाओं जल्द ही शुरू होंगी। इस अवसर पर गुरुद्वारा सिंह सभा के अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष भारत भूषण, ज्योति प्रकाश शर्मा, रणजीत सिंह, दलबीर सिंह, मुलख राज, रिकू सिंह, जुगल किशोर, हरदीप सिंह, कवलजीत सिंह आदि मौजूद थे।
बलोरिया ने कहा कि भाजपा सरकार के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और सबका साथ, सबका विकास के मूल आधार पर कार्य करती है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में तारकोल डलने से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अच्छे दिन का नारा स्थानीय निवासियों को दिखेगा। एकता विहार और गंग्याल की सड़कों को सुधारने में स्थानीय लोगों ने बलोरिया की भूमिका की सराहना की। इस अवसर पर गुरुद्वारा सिंह सभा के अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष भारत भूषण, ज्योति प्रकाश शर्मा, रणजीत सिंह, दलबीर सिंह, मुलख राज, रिकू सिंह, जुगल किशोर, हरदीप सिंह, कवलजीत सिंह आदि मौजूद थे।