Move to Jagran APP

जम्मू- कश्मीर में भाजपा ने दूसरी पार्टियों के लिए खोले दरवाजे

राज्य में निकाय व पंचायत चुनाव की तैयारियों के चलते प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने अन्य राजनीतिक पार्टियों के लिए अपने दरवाजे खोल दिए हैं।

By Preeti jhaEdited By: Published: Sat, 08 Sep 2018 10:14 AM (IST)Updated: Sat, 08 Sep 2018 10:14 AM (IST)
जम्मू- कश्मीर में भाजपा ने दूसरी पार्टियों के लिए खोले दरवाजे
जम्मू- कश्मीर में भाजपा ने दूसरी पार्टियों के लिए खोले दरवाजे

जम्मू, राज्य ब्यूरो। राज्य में निकाय व पंचायत चुनाव की तैयारियों के चलते प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने अन्य राजनीतिक पार्टियों के लिए अपने दरवाजे खोल दिए हैं।

loksabha election banner

शुक्रवार को भाजपा मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रविंद्र रैना व सांसद जुगल किशोर शर्मा ने राजौरी जिले के सुंदरबनी के कई कांग्रेसी व नेशनल कांफ्रेंस के कार्यकर्ताओं का पार्टी में स्वागत किया। इस मौके पर प्रदेश महासचिव युद्धवीर सेठी, ट्रेजरर चंद्र मोहन गुप्ता, ब्रिगेडियर अनिल गुप्ता, डॉ. प्रदीप महोत्रा व भाजपा के कई अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

नए कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए रविंद्र रैना ने कहा कि भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। इस पार्टी में कार्यकर्ता अपनी मेहनत से किसी भी पद तक पहुंच सकते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि नए कार्यकर्ताओं के भाजपा में आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। पार्टी चुनाव में सभी सीटें जीतेगी।

पार्टी कार्यकर्ताओं की जनआकांक्षाओं को पूरा महत्व देती है।इसी बीच कांग्रेस के राजेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में भाजपा में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं में पूर्व काउंसिलर पप्पू शाह, अशोक कुमार शर्मा व सुरजीत ¨सह मुख्य थे। उनके साथ कई समर्थक भी मौजूद थे। इस मौके पर भाजपा नेता कैप्टन सोमदत्त व राकेश महाजन भी मौजूद थे।

सांसद जुगल किशोर शर्मा ने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ताओं को खुलकर काम करने का मौका दिया जाता है। नए कार्यकर्ता अपने इलाकों में लोगों के मसलों को हल करने के लिए काम करें। पार्टी की ओर से उन्हें हर प्रकार का सहयोग मिलेगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लोगों को तेज विकास का लाभ दिलाने की कोशिश जारी है। कार्यकर्ता लोगों को केंद्र प्रायोजित योजनाओं का लाभ दिलाने की दिशा में काम करें।

भाजपा में शामिल हुए नए कार्यकर्ताओं ने बताया कि भाजपा की नीतियों और क्षेत्र में हो रहे विकास से प्रभावित होकर इस पार्टी में आए हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे भाजपा की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.