विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 03, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Militant Attack : दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों ने एक पुलिस कर्मी को मारी गोली, हालत गंभीर

By Lokesh Chandra MishraEdited By:
Published: Sun, 03 Jul 2022 08:58 PM (GMT+05:30)Updated: Sun, 03 Jul 2022 09:18 PM (GMT+05:30)

घटना के तुरंत बाद पुलिस सेना और सीआरपीएफ के जवानों आसपास के इलाके को घेर कर सघन तालाशी अभियान छेड़ ...और पढ़ें

आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए निहत्थे पुलिसकर्मी को निशाना बनाया। अचानक से उस पुलिस कर्मी को गोली दी।
आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए निहत्थे पुलिसकर्मी को निशाना बनाया। अचानक से उस पुलिस कर्मी को गोली दी।

जम्मू, जेएनएन : दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के बिजबेहाड़ा में रविवार देर शाम को आतंकियों ने एक पुलिस कर्मी को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल पुलिसकर्मी को गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती कराया गया। गोली पुलिस कर्मी की टांग में लगी है। दूसरी तरफ इस घटना के तुरंत बाद पुलिस, सेना और सीआरपीएफ के जवानों आसपास के इलाके को घेर कर सघन तालाशी अभियान छेड़ दिया। अभी तक हमलावर आतंकियों का कुछ पता नहीं चला है। पुलिसकर्मी पर हमला करने की किसी आतंकी संगठन ने जिम्मेदारी भी नहीं ली है।

बताया जा रहा है कि अनंतनाग जिले के बिजबेहाड़ा इलाके में आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए निहत्थे पुलिसकर्मी को निशाना बनाया। अचानक से उस पुलिस कर्मी को गोली दी। लहूलुहान पुलिस कर्मी सड़क पर गिर गया। उसे मरा समझ कर आतंकी तुरंत वहां से फरार हो गए। आसपास के लोगों और पुलिस के जवानों ने मिलकर घायल पुलिस कर्मी को अस्पताल पहुंचाया। उसकी हालत अभी गंभीर बनी हुई है। घायल पुलिस कर्मी की पहचान अभी उजागर नहीं हो सकी है।

हालांकी हमले कि जिम्मेदारी किसी आतंकी संगठन ने नहीं ली, लेकिन यह करतूत लश्कर-ए-तैयबा के छद्म संगठन टीआरएफ की हो सकती है। बहरहाल पुलिस, सेना और सीआरपीएफ के जवान बिजबेहाड़ा में सरगर्मी से तलाशी अभियान चलाए हुए हैं। माना जा रहा है कि आतंकी ज्यादा दूर नहीं भागे होंगे, वे आसपास ही कहीं छिपे हो सकते हैं। इस हमले से संबंधित जानकारी अभी प्रतीक्षारत है...