विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 25, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jammu Kashmir: श्रीनगर के लावेपोरा में आतंकी हमला, सीआरपीएफ के दो जवान शहीद, दो घायल

By Vikas AbrolEdited By:
Published: Thu, 25 Mar 2021 04:55 PM (IST)Updated: Thu, 25 Mar 2021 06:36 PM (IST)

हमले में शहीद हुए दोनों सीआरपीएफ जवान की पहचान सब इंस्पेक्टर मंगाराम देव ब्रमा और कांस्टेबल ड्राइवर अशोक कुमार निवासी ...और पढ़ें

आतंकवादियों ने वीरवार शाम सड़क पर गश्त रहे सीआरपीएफ के जवानों पर फायरिंग कर दी।
आतंकवादियों ने वीरवार शाम सड़क पर गश्त रहे सीआरपीएफ के जवानों पर फायरिंग कर दी।

श्रीनगर, जेएनएन। श्रीनगर के लावेपोरा इलाके में आतंकवादियों ने वीरवार शाम सड़क पर गश्त रहे सीआरपीएफ के जवानों पर फायरिंग कर दी। इससे सीआरपीएफ का एक जवान घटनास्थल पर ही शहीद हो गया जबकि तीन अन्य तीन घायलों को अस्पताल भर्ती करवाया गया। इनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई थी। उपचार के दौरान गंभीर रूप से घायल जवान भी शहीद हो गया। हमले में शहीद हुए दोनों सीआरपीएफ जवान की पहचान सब इंस्पेक्टर मंगाराम देव ब्रमा और कांस्टेबल ड्राइवर अशोक कुमार निवासी पिंजोर चंडीगढ़ के रूप में हुई है। घायलों की पहचान कांस्टेबल नजीम अली और जागरनाथ राय के रूप में हुई है।

इस आतंकवादी हमले के तुरंत बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है। हर आने-जाने वाले वाहनों की तलाशी ली जा रही है। इस घटना के तुरंत बाद आतंकवादी घटनास्थल से भागने में कामयाब रहे। जगह-जगह लगाए गए नाकों में तैनात सुरक्षाबलों को सतर्क कर दिया गया है। हमले में गंभीर रूप से घायल सीआरपीएफ के जवानों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया है। सीआरपीएफ के गश्ती दल पर हुए इस हमले की जिम्मेदारी आतंकवादी संगठन टीआरएफ ने ली है।

जानकारी के अनुसार, वीरवार शाम को सामान्य दिनों की तरह सीआरपीएफ की 73वीं बटालियन के जवान श्रीनगर-बारामूला नेशनल हाईवे पर गश्त कर रहे थे कि अचानक आतंकवादियों ने घात लगाकर सीआरपीएफ के जवानों पर हमला कर दिया। तीनों घायल सीआरपीएफ के जवानों को श्रीनगर स्थित 92 बेस अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया। इनमें से एक गंभीर रूप से घायल जवान उपचार के दौरान शहीद हो गया।