दस वाहन सीज, कई का चालान
संवाद सहयोगी, विजयपुर : जिला पुलिस प्रशासन की हिदायत पर रामगढ़ में यातायात नियमों का उल्लंघ्
By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Sep 2018 07:19 PM (IST)Updated: Tue, 18 Sep 2018 07:19 PM (IST)
संवाद सहयोगी, विजयपुर : जिला पुलिस प्रशासन की हिदायत पर रामगढ़ में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ अभियान जारी है। मंगलवार को थाना प्रभारी विकास डोगरा ने चक सलारिया बॉर्डर पुलिस पोस्ट पर नाका लगाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर दस वाहनों को सीज किया और कइयों के चालान काटे। इस दौरान एक ट्रक नंबर जेके02बीएफ-5458 सहित दस वाहनों, जिनमें दो पहिया वाहन भी शामिल थे, को सीज किया।
थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस का यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें