विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जम्मू-कश्मीर में बढ़ने लगा तापमान, कई जगहों पर अभी भी बूंदाबांदी के आसार

Published: Sat, 06 Sep 2025 08:04 AM (IST)

जम्मू में बाढ़ और भूस्खलन के बाद जनजीवन धीरे-धीरे पटरी पर लौट रहा है। धूप खिलने से मौसम सुहावना हो ...और पढ़ें

वर्षा थमने साथ ही सामान्य से ऊपर आया तापमान, अभी भी हल्की वर्षा के आसार।
वर्षा थमने साथ ही सामान्य से ऊपर आया तापमान, अभी भी हल्की वर्षा के आसार।

HighLights

  1. जम्मू में मौसम सुधरा, जनजीवन सामान्य
  2. तापमान सामान्य से अधिक, बारिश की संभावना
  3. भूस्खलन की चेतावनी, सावधानी बरतें

जागरण संवाददाता, जम्मू। विनाशकारी बाढ़, बादल फटने, भूस्खलन, पत्थर गिरने जैसी घटनाओं से थमी जिंदगी पिछले दो दिनों से खिली धूप के बाद पटरी पर लौटने लगी है। मौसम राहत भरा बना हुआ है। हालांकि, शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया, जबकि रात का तापमान सामान्य के करीब रहा।

जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की गई, हालांकि ज्यादातर स्थान शुष्क रहे। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री रहा। जम्मू का अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री और न्यूनतम 21.6 डिग्री दर्ज किया गया। गुलमर्ग सबसे ठंडा रहा। जहां अधिकतम तापमान 18.0 डिग्री और न्यूनतम 9.2 डिग्री रहा।

कुकर्नाग में 1.2 मिमी, जम्मू में 2.0 मिमी और भद्रवाह में 3.0 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा श्रीनगर, पहलगाम और कुपवाड़ा में केवल नाममात्र वर्षा हुई। राज्य के अन्य अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की वर्षा होने की संभावना बनी हुई है, लेकिन अधिकांश क्षेत्रों में दिन का तापमान सामान्य से अधिक ही रहने की संभावना है।

7 सितंबर तक जम्मू संभाग के कुछ जिलों में गर्ज के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, एक-दो स्थानों पर मध्यम बारिश भी हो सकती है। 8 और 9 सितंबर को जम्मू संभाग के कुछ हिस्सों में रात के समय और सुबह मध्यम बारिश का दौर देखने को मिलेगा। जिसके बाद मौसम में सुधार की संभावना है।

10 से 12 सितंबर के बीच भी कई स्थानों पर हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। मौसम विभाग ने लोगों को सावधान करते हुए कहा है कि इस दौरान कुछ संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन, मिट्टी धंसने और पत्थर गिरने जैसी घटनाएं हो सकती हैं। साथ ही, नदियों, नालों और गिरने वाली पहाड़ियों के पास जाने से बचने के लिए कहा है।