Move to Jagran APP

जम्मू में खिली धूप ने दिसंबर की ठंड को भुलाया, कश्मीर में शीतलहर का प्रकोप जारी, हाइवे खुला

शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन धूप खिली रहने के बाद तापामान सामान्य से ऊपर चल रहा है। अधिकतम तापमान के साथ-साथ न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Fri, 03 Jan 2020 02:17 PM (IST)Updated: Fri, 03 Jan 2020 06:13 PM (IST)
जम्मू में खिली धूप ने दिसंबर की ठंड को भुलाया, कश्मीर में शीतलहर का प्रकोप जारी, हाइवे खुला
जम्मू में खिली धूप ने दिसंबर की ठंड को भुलाया, कश्मीर में शीतलहर का प्रकोप जारी, हाइवे खुला

जम्मू, जागरण संवाददाता। वर्षो की ठंड का रिकार्ड तोड़ने वाली दिसंंबर महीने की हाड़ कंपा देने वाली ठंड के बाद नव वर्ष के पहले तीन दिनों से खिली धूप से लोगों ने राहत की सांस ली है। यहां तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा है। इससे पहले 6-7 दिसंबर को तापमान सामान्य के करीब रहा था। लगातार अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रहने के कारण ही इस वर्ष दिसंबर महीने ने ठंड के पिछले सभी रिकार्ड तोड़े हैं। जम्मू में अमूमन तापमान सामान्य से पांच से दस डिग्री सेल्सियस नीचे रहा है। वहीं कश्मीर की बात करें तो वहां अभी भी शीत लहर का प्रकोप बना हुआ है। यहां अभी भी न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे दर्ज किया जा रहा है।

prime article banner

जम्मू श्रीनगर हाइवे की बात करें तो जिला रामबन के डिगडोल इलाके में भूस्खलन के कारण पिछले दो दिन से बंद हाइवे तीसरे दिन भी दोपहर बाद खुला। हाइवे खुलने के बाद भी यातायात विभाग ने सबसे पहले उन्हीं वाहनों को निकलने की इजाज दी तो पिछले दो दिनों से फंसी हुइ थी। इस वजह से रामबन व बनिहाल के बीच हाइवे पर घंटों जाम की स्थिति रही। जम्मू से श्रीनगर व श्रीनगर से जम्मू आने के लिए हाइवे पर सात हजार से अधिक वाहन फंसे हुए थे।

शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन धूप खिली रहने के बाद तापामान सामान्य से ऊपर चल रहा है। अधिकतम तापमान के साथ-साथ न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है। जम्मू का अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर 19.8 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान कल के तापामन 6.2 तक पहुंच गया।

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार कश्मीर में हल्की बर्फबारी और बारिश की संभावना जतायी जा रही है। जम्मू में बादल छाये रहेंगे वहीं केंद्र शासित लेह में भी बादल छाये रहेंगे।

इसी बीच पहलगाम में प्रसिद्ध पर्यटन स्थल जो वार्षिक अमरनाथ यात्रा के दौरान आधार शिविर के तौर पर प्रयोग में लाया जाता है, घाटी में सबसे ठंडा स्थान था। जहां न्यूनतम तापमान -10.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। इसी तरह श्रीनगर का तापमान -3.7 डिग्री सेल्सियस जबकि दक्षिण कश्मीर के काजीगुंड में पारा शून्य से 7.0 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। गुलमर्ग में रात का तापमान शून्य से 8.5 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। कोकेरनाग शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया जबकि उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा शहर में कल रात शून्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।

इसी तरह जिला रियासी के कटरा शहर में 6.3 डिग्री, बटोत माइनस 0.8, बनिहाल में शून्य से 1.6 और भद्रवाह में शून्य से 2.2 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.