Move to Jagran APP

Ramban: सूमो खाई में गिरी, दो महिलाएं, एक बच्चे सहित 11 की मौत, 4 घायल

सूमो में सवार करीब 15 लोग चंद्रकोट से राजगढ़ जा रहे थे। एक तीखे मोड़ पर सूमो चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी सीधा कुंदा नाला में जा गिरी।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Sat, 16 Mar 2019 11:48 AM (IST)Updated: Sat, 16 Mar 2019 04:17 PM (IST)
Ramban: सूमो खाई में गिरी, दो महिलाएं, एक बच्चे सहित 11 की मौत, 4 घायल
Ramban: सूमो खाई में गिरी, दो महिलाएं, एक बच्चे सहित 11 की मौत, 4 घायल

जम्मू, जेएनएन। जिला रामबन के चंद्रकोट इलाके से राजगढ़ की ओर जा रही सूमो कुंदा नाले में लुढ़क जाने से उसमें सवार 11 लोगों की मौत हो गई जिनमें दो महिलाएं व एक बच्चा भी शामिल है। इसके अलावा 5 लोग घायल हैं जिनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन सभी को एयरलिफट कर जम्मू राजकीय मेडिकल कालेज अस्पताल लाने की व्यवस्था की जा रही है। यह सभी घायल जिला अस्पताल रामबन भर्ती कराए गए थे।

prime article banner

पुलिस से मिनी जानकारी के अनुसार सूमो जेके14बी-0369 में सवार 15 लोग चंद्रकोट से राजगढ़ जा रहे थे। एक तीखे मोड़ पर सूमो चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी सीधा कुंदा नाला में जा गिरी। खाई गहरी होने के कारण सूमों के नीचे पहुंचने तक परखचे उड़ गए। उसमें बैठे पांच यात्री जिनमें दो महिलाएं व एक बच्चा भी शामिल था, कि मौके पर ही मौत हो गई।बाकी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से वाहन से बाहर निकाल स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया था। जहां से बाद में उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद जिला अस्पताल रामबन भर्ती कराया गया।

अन्य गंभीर रूप से घायल 6 लोगों की अस्पताल में जख्मों का ताव न सहने के कारण मृत्यु हो गर्इ। रामबन जिला अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डाॅ जेपी सिंह ने बताया कि बाकी चार लोगों की हालत भी चिंताजनक बनी हुर्इ। उन्हें एयरलिफट कर जम्मू मेडिकल कालेज अस्पताल भेज दिया गया है। 

वहीं मृतकों के शवों को जिला अस्पताल रामबन के शवगृह में रखा गया है। अभी तक किसी की भी पहचान नहीं हो पाई है। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.