Move to Jagran APP

Jammu Kashmir Weather: बढ़ता जा रहा बारिश का इंतजार, उमस अभी भी कर रही बेहाल

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार वीरवार को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहेगा।न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट शुरू हुई है। अधिकतम तापमान अभी सामान्य ही चल रहा है।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Thu, 17 Sep 2020 01:14 PM (IST)Updated: Thu, 17 Sep 2020 01:14 PM (IST)
Jammu Kashmir Weather: बढ़ता जा रहा बारिश का इंतजार, उमस अभी भी कर रही बेहाल
Jammu Kashmir Weather: बढ़ता जा रहा बारिश का इंतजार, उमस अभी भी कर रही बेहाल

जम्मू, जागरण संवाददाता : बारिश का इंतजार बढ़ता ही जा रहा है।अगस्त के दूसरे पखवाड़े में हुई अच्छी बारिश के बाद अब मानसून कमजोर हो चुका है। उमस और चुभने वाली गर्मी बेहाल कर रही है।हालांकि रात को हल्की ठंडक महसूस होने लगी है। बेशक अभी ऐसी, कूलर, पंखे बंद करने वाले हालात तो नहीं हैं लेकिन रात को अगर ऐसी न भी हो तो भी परेशानी जैसी बात नहीं है।

prime article banner

मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार वीरवार को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहेगा।न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट शुरू हुई है। अधिकतम तापमान अभी सामान्य ही चल रहा है।

मौसम साफ रहने के बाद वीरवार को जम्मू से श्रीनगर के लिए बड़ी गाडि़यों को रवाना किया जबकि छोटी गाड़ियों को श्रीनगर से जम्मू के लिए रवाना किया।एक तरफा यातायात होने के बावजूद जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई स्थानों पर जाम की स्थिति बनी हुई है।

मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार श्रीनगर का अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस रहा। पहलगाम का अधिकतम तापमान 25.3, न्यूनतम 8.2 डिग्री सेल्सियस रहा। काजीगुंड का अधिकतम तापमान 30.5, न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रहा। गुलमर्ग का अधिकतम तामपान 20.4, न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रहा।जम्मू का अधिकतम तापमान 35.5, न्यूनतम 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

कटड़ा का अधिकतम तापमान 32.7, न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस रहा।बनिहाल का अधिकतम तापमान 26.2, न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस रहा। बटोत का अघिकतम तापमान 29.0, न्यूनतम तापमान 16.6,लेह का अधिकतम तापमान 26.2, न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा। कारगिल का अधिकतम तापमान 24.6, न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रहा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.