विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महिला मित्र से हुआ झगड़ा, फिर 21 साल के आदित्य ने उठाया खौफनाक कदम! जम्मू के छात्र की कानपुर में मौत

Published: Mon, 14 Sep 2026 11:58 AM (IST)

कानपुर में छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के एक छात्र ने महिला मित्र से विवाद के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या ...और पढ़ें

होस्टल छोड़ 3 महीने पहले किराए पर रहने लगा था आदित्य। (फाइल फोटो)

होस्टल छोड़ 3 महीने पहले किराए पर रहने लगा था आदित्य (फाइल फोटो)

HighLights

  1. कानपुर में जम्मू के छात्र आदित्य ने की आत्महत्या।

  2. महिला मित्र से विवाद के बाद उठाया यह कदम।

  3. एलएलआर अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया।

जागरण संवाददाता, कानपुर/जम्मू। किराए के कमरे में रह रहे जम्मू निवासी छात्र ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पड़ोस में रहने वाली महिला मित्र ने देखा तो उसे फंदे से उतारकर एलएलआर अस्पताल ले गई, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वह यूपी के कानपुर में छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के बैचलर आफ रेडियोलाजी द्वितीय वर्ष का छात्र था। बताया जा रहा है कि महिला मित्र से किसी बात को लेकर उसका विवाद हुआ था जिसके बाद उसने आत्महत्या की है।

छात्र की पहचान जम्मू निवासी विजय कुमार शर्मा के इकलौते बेटे के रूप में हुई है। 21 साल का आदित्य पहले विश्वविद्यालय स्थित छात्रावास में रहता था। पिछले तीन माह से वह रावतपुर के विनायकपुर में सत्येंद्र सोनकर के मकान में दूसरी मंजिल पर किराये पर रहने लगा था।

पड़ोस में रहती थी महिला मित्र

उसके पड़ोस में विश्वविद्यालय की छात्रा रहती है, जो उसकी महिला मित्र है। वह उसके साथ ही अक्सर खाना खाने जाता था। रविवार रात महिला मित्र उसे बुलाने पहुंची तो प्रतिक्रिया नहीं मिली।

महिला मित्र ने पहुंचाया अस्पताल

इसके बाद उसने दरवाजे को धक्का दिया तो वह खुल गया। उसने देखा कि आदित्य पंखे के कुंडे से फंदे पर लटक रहा था। उसने पड़ोसियों की मदद से उसे नीचे उतारा और एंबुलेंस से लेकर एलएलआर अस्पताल गई।

डाक्टरों ने आदित्य को मृत घोषित कर दिया। एलएलआर अस्पताल में पूछताछ के दौरान युवती ने डाक्टरों व कर्मचारियों को बताया कि वह आदित्य की महिला मित्र है। रावतपुर थाना प्रभारी कमलेश राय ने बताया कि छात्रा श्यामनगर की है। छात्र के स्वजन की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।