हड़ताल से जनजीवन प्रभावित
संवाद सहयोगी, रामगढ़ : यात्री किरायों में वृद्धि की मांग को लेकर प्रदेश पैसेंजर ट्रांसपोर्टर
संवाद सहयोगी, रामगढ़ : यात्री किरायों में वृद्धि की मांग को लेकर प्रदेश पैसेंजर ट्रांसपोर्टर संगठन की हड़ताल का रोजमर्रा की ¨जदगी पर बुरा असर पड़ा। नेशनल हाईवे जम्मू-पठानकोट पर यात्री वाहनों की आवाजाही ठप रही। वहीं, संपर्क सड़कों पर भी यात्री वाहन नहीं दौड़े, जिससे ¨जदगी की रफ्तार धीमी पड़ी रही। हर तरफ यात्री वाहनों की कमी से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
सरकारी कार्यालयों, स्कूलों व कॉलेज जाने वाले लोगों को हड़ताल से परेशानी उठानी पड़ी। ग्रामीण क्षेत्रों में भी मासूम बच्चे पैदल चलकर अपनी शिक्षा संस्थानों तक पहुंचे। कुल मिलाकर ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। जो लोग जरूरी कामों के लिए घरों से निकलने वाले थे, उनको भी अपने प्लान बदलने पडे़। ट्रांसपोर्टरों की एक दिवसीय हड़ताल को लेकर समाजिक सदस्यों ने केंद्र सरकार की जमकर ¨नदा की।
समाजसेवी दर्शन लाल, चौधरी रूपचंद, सोम राज, प्रदीप कुमार, जरनैल ¨सह, शमशेर ¨सह, जनक ¨सह व म¨हद्र कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार बढ़ती डीजल व पेट्रोल की कीमतों पर काबू पाने में नाकाम रही है। अगर सरकार इन पेट्रो पदार्थ मूल्यों पर अंकुश लगाती है तो आम जनता को राहत मिल सकती है। अगर ट्रांसपोर्टरों की मांग पर यात्री किराये बढ़े तो उसका कर्ज भी आम जनता को ही चुकाना पड़ेगा।