विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश को मिले राज्य का दर्जा: कांग्रेस
संवाद सहयोगी मीरां साहिब कस्बे के गांव सिंहपुरा में शुक्रवार को यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं
संवाद सहयोगी, मीरां साहिब: कस्बे के गांव सिंहपुरा में शुक्रवार को यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बैठक कांग्रेस नेता खुशवंत सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में केंद्र सरकार से मांग की गई कि विधानसभा चुनाव से पहले जम्मू कश्मीर प्रदेश को फिर से राज्य का दर्जा दिया जाए। खुशवंत सिंह ने कहा कि जब से जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 को हटाया गया है, तब से प्रदेश का विकास रुक गया है। उन्होंने कहा कि जब से जम्मू कश्मीर को केंद्रशासित प्रदेश बनाया गया है, तब से प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ी है। लोगों को बिजली पानी तक उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। बैठक में अमरजीत सिंह, हरमनप्रीत सिंह, सेवाराम, अशोक सिंह, शमशेर लाल, शब्बीर अहमद, कुलदीप शर्मा, सुरेंद्र कुमार, अमृतपाल सिंह आदि लोग मौजूद रहे।