न्यायपालिका ने केरल को भेंट की 60 लाख राहत राशि
जागरण संवाददाता, जम्मू : बाढ़ से प्रभावित केरल राज्य को जम्मू कश्मीर की न्यायपालिका ने 60,27,92
By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Sep 2018 12:05 AM (IST)Updated: Tue, 18 Sep 2018 12:05 AM (IST)
जागरण संवाददाता, जम्मू : बाढ़ से प्रभावित केरल राज्य को जम्मू कश्मीर की न्यायपालिका ने 60,27,926 रुपये राहत राशि प्रदान की। इस राशि को जम्मू कश्मीर हाईकोर्ट के जजों और कोर्ट के स्टाफ सदस्यों ने दान किया था।
इस राशि को केरल के मुख्यमंत्री के आपदा राहत फंड में जमा करवाया गया। इस फंड का इस्तेमाल केरल में लोगों के पुनर्वास के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। राहत राशि को एकत्रित करने के लिए हाईकोर्ट की चीफ जस्टिस गीता मित्तल की अहम भूमिका रही।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें