Move to Jagran APP

प्रदेश अध्यक्ष पर आम सहमति बनाने केलिए भाजपा लेगी राय

प्रदेश अध्यक्ष चुनने की सियासी गतिविधियों के बीच पार्टी नेताओं की राय लेने के लिए राष्ट्रीय महासचिव मुरलीधर राव और राष्ट्रीय सचिव सुनील देवधर 27 दिसंबर को दो दिवसीय जम्मू दौरे पर आ रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Wed, 25 Dec 2019 08:00 AM (IST)Updated: Wed, 25 Dec 2019 08:00 AM (IST)
प्रदेश अध्यक्ष पर आम सहमति 
बनाने केलिए भाजपा लेगी राय
प्रदेश अध्यक्ष पर आम सहमति बनाने केलिए भाजपा लेगी राय

राज्य ब्यूरो, जम्मू : जम्मू कश्मीर भाजपा का नया अध्यक्ष चुनने के लिए पार्टी हाईकमान की ओर से भेजे गए पदाधिकारी जम्मू में पार्टी नेताओं से वन टू वन बैठक कर आम सहमति बनाने के लिए बात करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष चुनने की सियासी गतिविधियों के बीच पार्टी नेताओं की राय लेने के लिए राष्ट्रीय महासचिव मुरलीधर राव और राष्ट्रीय सचिव सुनील देवधर 27 दिसंबर को दो दिवसीय जम्मू दौरे पर आ रहे हैं।

loksabha election banner

ये वरिष्ठ नेता जम्मू में पार्टी के सांसदों, पूर्व विधायकों, प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। दरअसल, भाजपा नेतृत्व जम्मू कश्मीर में आम सहमति से प्रदेश अध्यक्ष चुनना चाहता है। इसलिए हाईकमान के प्रतिनिधि जम्मू में आरएसएस के पदाधिकारियों के साथ भी बैठक करेंगे। पहले ये वरिष्ठ नेता 13 दिसंबर को जम्मू आने वाले थे। भाजपा हाईकमान ने उनके जम्मू दौरे को कुछ दिन के लिए टाल दिया था।

इसी बीच भाजपा नेताओं से 27 दिसंबर को बैठकें करने के बाद मुरलीधर राव व सुनील देवधर 28 दिसंबर को गांधीनगर में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर बुद्धिजीवियों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके बाद उनके दिल्ली लौटकर हाईकमान को रिपोर्ट देने के बाद चुनाव की तिथि संबंधी फैसला होगा। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रविंद्र रैना ने वरिष्ठ नेताओं के जम्मू दौरे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष पर आम सहमति बनाने के लिए पूरे दिन बैठकें चलेंगी। प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव जनवरी में संभव

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर कई राज्यों में बिगड़े हालात को देखते हुए टाला गया प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव अब जनवरी के पहले सप्ताह में संभव है। संगठनात्मक चुनाव के प्रदेश प्रभारी विरेंद्रजीत सिंह ने बताया कि इस चुनाव के लिए पार्टी हाईकमान ने केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन के साथ तरुण चुग को पर्यवेक्षक बनाया है। चुनाव की तिथि तय होते ही वे चुनाव करवाने जम्मू आएंगे। ये हैं दावेदार

मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना को फिर से प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने के आसार हैं। उनके अलावा पूर्व उपमुख्यमंत्री कविंद्र गुप्ता, प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा व राज्यसभा के सांसद शमशेर सिंह मन्हास भी प्रदेश अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार हैं। प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर अंतिम मुहर हाईकमान की होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.