श्रीनगर पुलिस में बड़ा फेरबदल! 15 इंस्पेक्टर और एसआई का तबादला, 9 थानों को मिले नए थाना प्रभारी
श्रीनगर ज़िला पुलिस मुख्यालय ने एक बड़े प्रशासनिक फेरबदल में इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टर सहित 15 पुलिस अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला किया है।
-1789290332520_m.webp)
श्रीनगर में बदले कई थानों के SHO।
HighLights
श्रीनगर पुलिस ने 15 इंस्पेक्टरों और सब-इंस्पेक्टरों का तबादला किया
कई अधिकारियों को विभिन्न पुलिस स्टेशनों का SHO नियुक्त किया गया
कुछ प्रोबेशनरी DySP को प्रशिक्षण के लिए DPL भेजा गया
राज्य ब्यूरो, जम्मू। श्रीनगर जिला पुलिस मुख्यालय ने रविवार को बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टर समेत 15 पुलिस अधिकारियों का तुरंत प्रभाव से तबादला कर दिया है।
आदेश के अनुसार इंस्पेक्टर गौहर हुसैन को हरवान पुलिस स्टेशन का थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है जबकि इंस्पेक्टर अथर परवेज को परिमपोरा पुलिस स्टेशन का थाना प्रभारी बनाया गया है।
आदेश के अनुसार इंस्पेक्टर गौहर अली गनई को पुलिस स्टेशन एमआर गुंज को एसएचओ और इंस्पेक्टर बिलाल अहमद खांडे को बटमालू पुलिस स्टेशन का थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।
इंस्पेक्टर रबिंदर सिंह को रैनावाड़ी पुलिस स्टेशन का एसएचओ और इंस्पेक्टर मुश्ताक अहमद को शहीद गुंज पुलिस स्टेशन का एसएचओ नियुक्त किया गया है।
इसमें कहा गया है कि इंस्पेक्टर तनवीर अहमद डार को निगीन पुलिस स्टेशन का थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है जबकि पीएसअाइ सुहैल अनीस खान को अहमद नगर पुलिस स्टेशन का एसएचओ बनाया गया है।
इंस्पेक्टर नसीर अहमद मलिक को संगम पुलिस स्टेशन का थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।आदेश के अनुसार कई अधिकारियों को श्रीनगर के डिस्ट्रिक्ट पुलिस लाइन्स में भेजा गया है जिनमें इंस्पेक्टर तसीर हामिद, इंस्पेक्टर सबजार अहमद, इंस्पेक्टर वसीम जहांगीर, इंस्पेक्टर शौकत हुसैन और पीएसआइ ज़हीर निसार नसीर शामिल हैं।
इंस्पेक्टर इम्तियाज़ अहमद मीर को श्रीनगर का इंचार्ज डीएसबी नियुक्त किया गया है। आदेश में आगे कहा गया है कि 2024 बैच के तीन प्रोबेशनरी डिप्टी सुपरिटेंडेंट आफ़ पुलिस जो शहीद गुंज, रैनावाड़ी और अहमद नगर पुलिस स्टेशनों में थाना प्रभारी के तौर पर काम कर रहे थे, उन्हें अपने तय प्रेक्टिकल ट्रेनिंग प्रोग्राम के बाकी हिस्सों को पूरा करने के लिए जिला पुलिस लाइन श्रीनगर में रिपोर्ट करना होगा।
आदेश में यह भी कहा गया है कि ट्रांसफर किए गए अधिकारियों को 13 सितंबर 2026 से अपनी नई पोस्टिंग वाली जगहों पर ज्वाइन करने के लिए रिलीव कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें- गुलाम जम्मू कश्मीर में बढ़ रहा है विद्रोह: पाकिस्तान में मुनीर की बढ़ी ताकत, नेशनल असेंबली ने लगाई मुहर
