Move to Jagran APP

Jammu Kashmir Weather : श्रीनगर में रिकॉर्ड हुआ सीजन का सबसे कम तापमान, पहलगाम घाटी का सबसे ठंडा स्थान रहा

Jammu Kashmir Weather मौसम में खासा बदलाव होने की संभावना नहीं। कुल मिलाकर कहा जाए तो माह के अंत तक मौसम के मिजाज इसी तरह बने रहेंगे परंतु चिनाब वेली के कुछ हिस्सों को छोड़कर जम्मू-कश्मीर में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री सेल्सियस नीचे रहने की उम्मीद है।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Wed, 17 Nov 2021 11:32 AM (IST)Updated: Wed, 17 Nov 2021 12:17 PM (IST)
Jammu Kashmir Weather : श्रीनगर में रिकॉर्ड हुआ सीजन का सबसे कम तापमान, पहलगाम घाटी का सबसे ठंडा स्थान रहा
मौसम विभाग का कहना है कि 23 नवंबर तक मौसम इसी तरह शुष्क बना रहेगा।

श्रीनगर, जेएनएन : कश्मीर घाटी में भीषण ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान गिर गया। वादी के मुख्य शहर श्रीनगर की ही बात करें तो वहां भी न्यूनतम तापमान शून्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया है। यह इस मौसम की अब तक की सबसे ठंडी रात है। हालांकि इस तरह का रिकार्ड श्रीनगर में पिछले एक सप्ताह से लगातार दर्ज किया जा रहा है।

loksabha election banner

वहीं मौसम विभाग का कहना है कि 23 नवंबर तक मौसम इसी तरह शुष्क बना रहेगा। इसके बाद भी मौसम में खासा बदलाव होने की संभावना नहीं है। कुल मिलाकर कहा जाए तो माह के अंत तक मौसम के मिजाज इसी तरह बने रहेंगे परंतु चिनाब वेली के कुछ हिस्सों को छोड़कर जम्मू-कश्मीर में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री सेल्सियस नीचे रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि 24 नवंबर की रात उत्तर कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में हल्के हिमपात की संभावना है। चिनाब वेली को छोड़ जम्मू-कश्मीर के अन्य इलाकों में औसतन न्यूनतम तापमान -2 से -3 तक सामान्य से नीचे रहेगा। कुल मिलाकर नवंबर के अंत तक मौसम में किसी बड़े बदलाव का कोई पूर्वानुमान नहीं है।

जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी में पारा शून्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस नीचे रहने के साथ, अधिकारी ने कहा कि यह मौसम का अब तक का सबसे कम और शहर में वर्ष के इस समय के सामान्य से माइनस 2.6 डिग्री सेल्सियस नीचे था। कश्मीर के प्रवेश द्वार वाले शहर काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि पिछली रात का न्यूनतम तापमान शून्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस नीचे था। अधिकारी ने कहा कि इस जगह का तापमान सामान्य से शून्य से 3.0 डिग्री कम था।

दक्षिण कश्मीर के प्रसिद्ध रिसॉर्ट पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात की तरह ही था और यह जम्मू-कश्मीर में सबसे ठंडा स्थान बना रहा। अधिकारी ने कहा कि दक्षिण कश्मीर में भी कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात 0.2 डिग्री सेल्सियस था।

अधिकारी ने कहा कि उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि पिछली रात में यह शून्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस नीचे था। अधिकारी ने कहा कि उत्तरी कश्मीर में विश्व प्रसिद्ध स्कीइंग रिसॉर्ट गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि पिछली रात को शून्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था।

वहीं लेह में न्यूनतम तापमान शून्य से 8.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि कल रात का तापमान शून्य से नीचे 8.6 डिग्री सेल्सियस था, जबकि कारगिल में पारा शून्य से 4.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था, जबकि कल रात पारा शून्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था। हालांकि, साइबेरिया के बाद दुनिया के दूसरे सबसे ठंडे स्थान कारगिल में द्रास का न्यूनतम तापमान शून्य से 13.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.