Move to Jagran APP

Jammu : बलिदानी एसपीओ रजत चौधरी को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, रो पड़ा पूरा गांव

सपीओर का गांव मुरादपुर रो पड़ा। पुलिस अधिकारियों ने भी नम आंखों से रजत के पार्थिव शरीर को विदाई दी। वहीं रजत चौधरी के परिवार के रुदन क्रंदन से हर किसी का हृदय पसीज रहा था। बलिदानी एसपीओर की मां और पिता लेखराज और बार-बार बेसुध हो रहे थे।

By Lokesh Chandra MishraEdited By: Published: Thu, 17 Nov 2022 03:53 PM (IST)Updated: Thu, 17 Nov 2022 03:53 PM (IST)
Jammu : बलिदानी एसपीओ रजत चौधरी को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, रो पड़ा पूरा गांव
हादसे से एक दिन पहले ही रजत के घर में खुशियों की बहार थी, क्योंकि रजत की सगाई हुई थी।

जम्मू, जेएनएन : जम्मू शहर के बागे बाहु इलाके में बुधवार तड़के जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगाए गए नाके पर तेज रफ्तार ट्रक से कुचल कर बलिदान हुए स्पेशल पुलिस आफिसर (एसपीओ) रजत चौधरी को वीरवार दोपहर को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान एसपीओर का गांव मुरादपुर रो पड़ा। पुलिस अधिकारियों ने भी नम आंखों से रजत के पार्थिव शरीर को विदाई दी। वहीं रजत चौधरी के परिवार के रुदन क्रंदन से हर किसी का हृदय पसीज रहा था। बलिदानी एसपीओर की मां और पिता लेखराज और बार-बार बेसुध हो रहे थे।

loksabha election banner

हादसे से एक दिन पहले ही 15 नवंबर को रजत के घर में खुशियों की बहार थी, क्योंकि रजत की सगाई हुई थी। और उससे एक दिन पहले यानी 14 नवंबर को उसका जन्मदिन था। इस मौके पर उसने मां वैष्णो देवी के चरणों में माथा टेकर खुशहाल जीवन की कामना की थी, लेकिन विधाता को कुछ और ही मंजूर था। बुधवाऱ का सूरज रजत नहीं देख सका। तड़के करीब साढ़े चार बजे ही जब वह बाग-ए-बाहु इलाके में हाईवे लगे नाके पर ड्यूटी दे रहा था तो एक ट्रक ने काल बनकर उसे रौंद दिया।

बताया जाता है कि नाके पर वाहनों की जांच की जा रही थी। उसने सुबह 4:30 बजे कश्मीर से जम्मू की ओर आ रहे ट्रक नंबर टीएन29बीएल-3747 को जब एसपीओ रजत चौधरी ने जांच के लिए रोका तो तेज गति के कारण ट्रक का ब्रेक नहीं लग सका और ट्रक पुलिस के बेरिकेड को टक्कर मारने के बाद एसपीओ रजत चौधरी को कुचल दिया। फिर एक दीवार से टकराने के बाद ट्रक रुक गया। नाके पर तैनात पुलिस कर्मियों ने एसपीओ को अस्पताल में भर्ती करवाया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। इस हादसे में ट्रक का ड्राइवर भी घायल हुआ।

रिश्तेदारों के इंतजार में रखा गया था शव

बलिदानी एसपीओर रजत शर्मा के शव को कानूनी औपचारिकताओं के बाद परिवार के सुपुर्द बुधवार को ही कर दिया गया था, लेकिन अंतिम संस्कार इसलिए ही किया गया था कि कई रिश्तेदार बहुत दूर रहते थे। उनके आने का इंतजार किया जा रहा था। इसलिए अंतिम संस्कार का समय वीरवार सुबह ग्यारह बजे तय किया गया था। उसी के मुताबिक वीरवार करीब दोपहर में मोर्चापुर कैंप गांव के श्मशान में उसका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया।

पुलिस अधिकारी और गणमान्य लोगों के साथ पूरा गांव उमड़ा

बलिदानी एसपीओ के पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। उसके अंतिम संस्कार के मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी, कर्मचारी, गणमान्य लोग और पूरा गांव उमड़ा पड़ा। पार्थिव शरीर पर पहले पुष्पांजलि और पुष्प चक्र अर्पित करने के बाद पुलिस के जवानों ने शस्त्र उलटे कर सलामी दी। उसके बाद अंतिम यात्रा निकाली गई। इस मौके पर एसपी हेडक्वार्टर रमनीश गुप्ता, एसडीपीओ आरएसपुरा सुरेंद्र सिंह, एसपी अनिता ठाकुर, थाना प्रभारी बिश्नाह विक्रम शर्मा, थाना प्रभारी बाग-ए-बाहु सिकंदर चौधरी, कारपोरेटर द्वारका चौधरी, जय भारती सहित हजारों लोग मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.