विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jammu Kashmir: राजौरी के नौशेरा सेक्टर में LoC पर सीमा पार से हुई फायरिंग, सेना का एक जवान घायल

By Agency Edited By: Rajiv Mishra
Published: Wed, 12 Mar 2025 01:00 PM (IST)

Firing in Raujauri जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) पर पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का उल्लंघन किया ...और पढ़ें

LoC पर गोली लगने से सेना का एक जवान घायल (File Photo)
LoC पर गोली लगने से सेना का एक जवान घायल (File Photo)

पीटीआई, जम्मू। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) पर गोलीबारी की घटना में बुधवार को सेना का एक जवान घायल हो गया। अधिकारियों ने बताया कि जवान नौशेरा सेक्टर के कलसियां ​​इलाके में एक अग्रिम चौकी पर तैनात था। घायल जवान को प्राथमिक उपचार दिया गया और फिर विशेष उपचार के लिए उसे उधमपुर के सैन्य अस्पताल ले जाया गया। सीमा पार से चली गोली से जवान चपेट में आ गया।

नियंत्रण रेखा पर हुई गोलीबारी के कारणों की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि सुबह करीब छह बजे इलाके में जीरो लाइन पर एक विस्फोट की भी खबर मिली जिसके बाद तीन राउंड गोलीबारी हुई। हालांकि, अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट में किसी के हताहत होने की तत्काल कोई खबर नहीं है, हालांकि विस्फोट के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

सांबा में घुसपैठ कोशिश नाकाम

वहीं, बीते सोमवार और मंगलवार की मध्य रात्रि को सांबा में भारत-पाकिस्तान सीमा पर बीएसएफ के जवानों ने घुसपैठ के एक प्रयास को विफल कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार बीती रात करीब एक बजे सीमा सुरक्षा बल क़े जवानों को सांबा सेक्टर की खोरा पोस्ट पर कुछ संदिग्ध गतिविधि दिखाई दी जिसके जवानों ने कुछ राउंड फायर किए।

हाई अलर्ट पर थे जवान

रात का समय होने के कारण सभी जवान एवं इलाके को हाई अलर्ट पर रखा गया था। सुबह होते ही उसी इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। जानकारी मिलने तक तलाशी अभियान जारी है, बीएसएफ के डीआईजी, एसएसपी सांबा वरिंदर सिंह मन्हास समेत कई उच्च अधिकारी घटनास्थल पर उपस्थित थे।

राजौरी में सेना के वाहन पर हुआ था हमला

वहीं, 26 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकियों ने सेना के वाहन पर हमला किया था। यह हमला राजौरी के सुंदरबनी क्षेत्र में हुआ था। हमले के बाद सेना अलर्ट हुई और आतंकियों की तलाश के लिए सर्च अभियान शुरू कर दिया था। अटैक राजौरी में नियंत्रण रेखा के पास हुआ था।

अधिकारियों ने बताया था कि जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास एक गांव में बुधवार को संदिग्ध आतंकवादियों ने सेना के एक वाहन पर गोलीबारी की। अधिकारियों ने बताया कि सुंदरबनी सेक्टर के फाल गांव के पास हुई संक्षिप्त गोलीबारी में कोई हताहत नहीं हुआ था।

ये भी पढ़ें- इंजीनियर रशीद को संसद सत्र में शामिल होने के लिए क्यों न दी जाए पैरोल? दिल्ली हाई कोर्ट ने NIA को दिया नोटिस

ये भी पढ़ें- इंडिया बनाम भारत विवाद में सीएम उमर अब्दुल्ला की एंट्री, बोले- प्रधानमंत्री के विमान पर दोनों नाम लिखे