Move to Jagran APP

श्रीनगर में बर्फबारी, 6 जनवरी तक राज्य में बारिश-बर्फबारी की संभावना

श्रीनगर एयरपोर्ट पर उड़ाने सुबह तो अपने तय समय पर चली लेकिन दोपहर बाद मौसम में बदलाव व खराब रोशनी के चलते उड़नों को रोक दिया गया।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Fri, 04 Jan 2019 04:59 PM (IST)Updated: Fri, 04 Jan 2019 04:59 PM (IST)
श्रीनगर में बर्फबारी, 6 जनवरी तक राज्य में बारिश-बर्फबारी की संभावना
श्रीनगर में बर्फबारी, 6 जनवरी तक राज्य में बारिश-बर्फबारी की संभावना

जम्मू, जेएनएन। श्रीनगर में लोगों के चहरे खिल उठे है। कस्बे में नववर्ष की पहली बर्फबारी हुई। मौसम विभाग ने कश्मीर घाटी में 6 जनवरी से भारी बर्फबारी की संभावना जताई है। घाटी में बर्फबारी के चलते न्यूनतम तापमान से नीचे दर्ज किया गया है। श्रीनगर एयरपोर्ट पर उड़ाने सुबह तो अपने तय समय पर चली लेकिन दोपहर बाद मौसम में बदलाव व खराब रोशनी के चलते उड़नों को रोक दिया गया। वहीं हल्की बारिश तथा बर्फबारी की संभावना के बावजूद श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक तरफा वाहन छोड़े गए। बर्फबारी के कारण वाहन राजमार्ग पर फंस न जाए इसीलिए बड़ी संख्या में वाहनों को श्रीनगर से जम्मू की तरफ भेजा गया।

loksabha election banner

कस्बे में पहली बार हुई बर्फबारी के बाद सर्दी का प्रकोप और अधिक बढ़ गया है। ठंड की परवाह किए बिना स्थानीय लोगों व पर्यटकों ने बर्फबारी का खूब लुत्फ उठाया। बच्चे बर्फबारी में खेलते नजर आए। वहीं पर्यटन क्षेत्र से जुड़े लोगों का कहना है कि बर्फबारी के बाद कश्मीर में पर्यटकों के आने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। वहीं 434 किलोमिटर लंबे श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग शुक्रवार को भी बर्फबारी के चलते बंद रहा। श्रीनगर-लेह राजमार्ग पिछले करीब एक महीन से बदं है। वहीं जम्मू संभाग के राजौरी-पुंछ से होते हुए दक्षिण कश्मीर के शोपियां को जोड़ने वाला मुगल रोड भी बर्फबारी के कारण फिलसलन बढ़ जाने के कारण बंद रखा हुआ है। श्रीनगर-लेह राजमार्ग तथा मुगल रोड़ पर बर्फ को हटाने का काम जारी है। ट्रैफिक विभाग का कहना है कि इन दोनों मार्गों पर रात में पारा जमावट बिंदू से कईं डिग्री नीचे चले जाने के कारण मार्ग को बहाल करने में काफी दिक्कतें आ रही है।

ट्रैफिक विभाग के अनुसार 300 किलोमिटर लम्बे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एकतरफा वाहनों की बहाली की गई है। आज श्रीनगर से जम्मू की तरफ वाहन भेजे गए हैं। किसी भी वाहन को इसकी विपरीत दिशा में जाने की इजाजत नहीं है। बारिश तथा बर्फबारी के बाद मौसम में एक बार फिर बदलाव आया है। मौसम विभाग के अनुसार अभी 6 जनवरी तक राज्य में बारिश तथा बर्फबारी होने की संभावना बनी हुई है। इसके बाद ही मौसम में सुधार होना शुरू हो जाएगा।

वहीं जम्मू शहर में शुक्रवार सुबह की शुरूआत धूप से हुई फिर जैसे-जैसे समय बीतता गया वैसे-वैसे घने बादलों ने आसमान को घेर लिया और बर्फीली हवाएं चलना शुरू हो गई। इसी दौरान श्रीनगर का न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस रहा। पहलगाम का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे -6.8 तथा गुलमर्ग का शून्य से नीचे -10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। करगिल का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे -18.6 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि लेह का शून्य से नीचे -14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं जम्मू का न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस, कटड़ा का तापमान 5.8, बटोत का 1.1, बनिहाल का 2.7 तथा भद्रवाह का शून्य से नीचे -2 डिग्री सेल्सियस रहा।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.