Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज, बर्फबारी-भूस्खलन के कारण देश से कटा कश्मीर

    By Rahul SharmaEdited By:
    Updated: Thu, 31 Jan 2019 02:10 PM (IST)

    दक्षिण कश्मीर के पहलगाम क्षेत्र में 5 सेमी बर्फबारी हुई, जबकि गुलमर्ग में डेढ़ इंच बर्फबारी हुई। कुकरनाग और कुपवाड़ा में 2.0 मिमी बर्फबारी दर्ज की गई। बनिहाल में 1.8 मिमी बारिश दर्ज की गई।

    Hero Image
    फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज, बर्फबारी-भूस्खलन के कारण देश से कटा कश्मीर

    जागरण संवाददाता, जम्मू : पिछले 24 घंटों से खराब मौसम के चलते जम्मू-श्रीगनर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है। वहीं दृष्टता कम होने के कारण हवाई सेवा भी अभी दोपहर तक बंद है। मुगल रोड पहले ही बंद पड़ा हुआ है। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने से बड़ी संख्या में गाड़ियां रास्तें में फंस कर रह गई हैं। वीरवार को किसी भी गाड़ी को जाने नहीं दिया जाएगा। वहीं त्रिकुटा की पहाड़ियों पर भी रात को बर्फबारी हुई। दिन में बारिश के चलते कटड़ा से छांजीछत हैलीकाप्टर सेवा भी प्रभावित हुई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बारिश और बर्फबारी के साथ मैदानी क्षेत्रों में शीतलहर का प्रकोप जारी है। वहीं बादल छाये रहने के कारण पिछले कुछ दिनों के मुकाबले न्यूनतम में बढ़ोतरी हुई है। हालांकि अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से नीेच चल रहा है। घाटी के ऊपरी इलाकों में वीरवार को ताजा बर्फबारी हुई। श्रीनगर सहित मैदानी इलाकों में बारिश और हल्की बर्फबारी हुई। जवाहर टनल के आसपास हुई बर्फबारी और पहले से जारी बारिश के चलते रास्तें में फिसलन भी बढ़ गई है। जिसके चलते बुधवार देर शाम से ही राष्ट्रीय राजमार्ग बंद है। बुधवार को 600 से अधिक भारी वाहन जम्मू से श्रीनगर चले गए। श्रीनगर से जम्मू तक लगभग 3000 यात्री वाहन रवाना किये थे। जो राजमार्ग पर फंस गए थे। उन्हें निकाल दिया गया था।

    मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के निदेशक सोनम लोटस ने बताया कि श्रीनगर में दिन में 8 मिलीमीटर बर्फबारी दर्ज की गई।उन्होंने कहा दक्षिण कश्मीर के पहलगाम क्षेत्र में 5 सेमी बर्फबारी हुई, जबकि गुलमर्ग में डेढ़ इंच बर्फबारी हुई। कुकरनाग और कुपवाड़ा में 2.0 मिमी बर्फबारी दर्ज की गई। बनिहाल में 1.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू क्षेत्र के मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और कश्मीर और लद्दाख के कारगिल जिले में वीरवार रात से हल्की बारिश जारी है। 

    वीरवार को जम्मू का अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे 15.1 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापामन 10.1 डिग्री सेल्सियस रहा। श्रीनगर का अधिकतम तापामन 3.4 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान -0.3 डिग्री सेल्सियस रहा। लेह का अधिकतम तापमान -0.6 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान -9.1 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार शुक्रवार से मौसम साफ होने लगेगा।