सड़क हादसे में छह जवान घायल, पुंछ के गुरसाई इलाके में हुआ हादसा
गुरसाई के थाना प्रभारी ने बताया कि घायल छह जवानों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के सभी सभी घायलों को सैन्य अस्पताल ले जाया गया है।
By Rahul SharmaEdited By: Published: Wed, 27 Feb 2019 12:26 PM (IST)Updated: Wed, 27 Feb 2019 12:26 PM (IST)
जम्मू, जेएनएन। जिला पुंछ के गुरसाई इलाके में तोता वाली गली के समीप सेना का वाहन सड़क पर उलट जाने से उसमें सवार छह जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से घायल जवानों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें सैन्य अस्पताल भेज दिया गया है। घायलों में एक जवान की हालत गंभीर बताई जा रही है।
यह हादसा सुबह पेश आया जब सेना का यह वाहन पुंछ से जम्मू की ओर आ रहा था। गुरसाइ इलाके के तोता वाली गली के समीप वाहन अचानक सड़क पर से उतर गया। रोड पर फिसलन होने व वाहन की गति तेज होने के कारण वह उलट गया। वाहन में सवार छह जवान इस हादसे में घायल हो गए। वहां मौजूद लोगों व मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल जवानों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।
गुरसाई के थाना प्रभारी ने बताया कि घायल छह जवानों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के सभी सभी घायलों को सैन्य अस्पताल ले जाया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें