Move to Jagran APP

शाम लाल का प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उप प्रधान पद से इस्तीफा

पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शाम लाल शर्मा ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उप प्रधान पद से त्यागपत्र देने की घोषणा की है।

By Preeti jhaEdited By: Published: Tue, 22 May 2018 10:24 AM (IST)Updated: Tue, 22 May 2018 10:26 AM (IST)
शाम लाल का प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उप प्रधान पद से इस्तीफा
शाम लाल का प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उप प्रधान पद से इस्तीफा

जम्मू, राज्य ब्यूरो। पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शाम लाल शर्मा ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उप प्रधान पद से त्यागपत्र देने की घोषणा की है। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम था, जिसमें प्रधान जीए मीर, शाम लाल शर्मा समेत वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए थे।

loksabha election banner

शाम लाल शर्मा ने पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए अपने भाषण के अंत में कहा कि मैं पार्टी के वरिष्ठ उप प्रधान पद से इस्तीफा देने जा रहा हूं। शर्मा के ऐलान से नेता व कार्यकर्ता हैरान रह गए। हालांकि शर्मा ने अपने इस्तीफे का कारण नहीं बताया, लेकिन विश्वस्त सूत्र बताते हैं कि उनके प्रधान जीए मीर के साथ जम्मू के मुद्दों को लेकर कुछ मतभेद थे। शर्मा समय-समय पर जम्मू के हितों से जुड़े मुद्दों को उठाते रहे हैं, लेकिन उनको नजर अंदाज किया जाता रहा। इकाईयों का गठन भी चल रहा है, जिसमें उनको विश्वास में नहीं लिया जा रहा।

कश्मीरी नेतृत्व में जम्मू के साथ भेदभाव के मुद्दों को भी शाम लाल शर्मा उजागर करते रहे हैं। इस संबंध में जब प्रदेश प्रधान जीए मीर से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के श्रद्धांजलि समारोह में शाम लाल शर्मा ने अपने भाषण के अंत में यह कहा कि वह पार्टी के वरिष्ठ उप प्रधान पद से इस्तीफा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि लिखित में मुझे कोई इस्तीफा नहीं मिला है।

बताते चलें कि शाम लाल शर्मा अखनूर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे हैं। वह 2014 का विधानसभा चुनाव हार गए थे। वह नेकां-कांग्रेस गठबंधन सरकार में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा और पीएचई मंत्री रह चुके हैं। उधर, कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता र¨वद्र शर्मा का कहना है कि शाम लाल शर्मा पार्टी के जिम्मेदार, निष्ठावान और वरिष्ठ नेता हैं।

उन्होंने पार्टी से त्यागपत्र नहीं दिया है। सिर्फ वरिष्ठ प्रधान पद से इस्तीफा देने की बात कही है। विभिन्न इकाइयों के गठन को लेकर अगर उनकी कोई नाराजगी है तो पार्टी नेतृत्व उन्हें दूर कर देगा। वह पार्टी में बने रहेंगे।

 पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को को दी श्रद्धांजलि

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी को 27वीं पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में पार्टी के प्रदेश प्रधान जीए मीर समेत अन्य नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस दिन को बलिदान दिवस के तौर पर मनाते हुए पार्टी ने रक्तदान शिविर भी लगाया जिसमें पचास कार्यकर्ताओं ने रक्त दान किया। राजीव गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित करते जीए मीर ने कहा कि राजीव गांधी देश में 21वीं सदी के निर्माता थे जिन्होंने आईटी क्रांति लाई।

उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते कहा कि राजनीतिक बदले की भावना से काम कर रही भाजपा ऐतिहासिक तथ्यों को तोड़मरोड़ कर पेश कर रही है। राजीव गांधी ने देश में पंचायती राज कायम किया, वोट डालने की आयु को अठारह वर्ष किया और महिलाओं, एससी, एसटी को आरक्षण दिया। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।

वहीं, शाम लाल शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार लोगों के साथ किये गए वायदे पूरे करने में नाकाम रही है। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने देश में सूचना तकनीक के युग का अध्याय शुरु किया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.