यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Shri Mata Vaishno Devi vidhan sabha Election Result 2024: भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर, किसे मिलेगी जीत और किसे शिकस्त?
Shri Mata Vaishno Devi Assembly election Result News माता वैष्णो देवी विधानसभा सीट पर कांग्रेस और भाजपा के बीच मुकाबला ...और पढ़ें

डिजिटल डेस्क, जम्मू। Shri Mata Vaishno Devi vidhan sabha chunav Result 2024 श्री माता वैष्णो देवी विधानसभा सीट पर कांग्रेस और भाजपा के बीच में मुकाबला है। धार्मिक क्षेत्र होने के नाते यह सीट चर्चा का विषय बनी हुई है। खास बात है कि यह सीट परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई।
बीते विधानसभा चुनावों (Jammu & Kashmir vidhan sabha chunav Result News) कि अगर हम बात करें तो यह पूरा क्षेत्र रियासी विधानसभा में हुआ करता था। बीते 16 सालों से भाजपा का ही वर्चस्व बना हुआ है। वर्ष 2008 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को हराकर भारतीय जनता पार्टी ने जीत हासिल थी और उसके उपरांत लगातार दूसरी बार वर्ष 2014 में भी भारतीय जनता पार्टी का उम्मीदवार विजयी हुआ था और अब हैट्रिक बनाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी। इस सीट से बीजेपी बलदेव राज शर्मा और कांग्रेस के उम्मीदवार भूपेंद्र सिंह हैं।
