विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Buddha Amarnath Yatra 2025: श्री बुड्डा अमरनाथ यात्रा शुरू, आज रवाना होगा पहला जत्था

Published: Mon, 28 Jul 2025 10:19 AM (IST)

श्री बुड्डा अमरनाथ जी यात्रा 2025 का उद्घाटन अभिनव थियेटर में हुआ। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा मुख्य अतिथि थे। मिलिंद परांडे ...और पढ़ें

श्री बुड्डा अमरनाथ जी यात्रा 2025 शुरू हो गया है।
श्री बुड्डा अमरनाथ जी यात्रा 2025 शुरू हो गया है।

HighLights

  1. बुड्ढा अमरनाथ यात्रा 2025 का हुआ उद्घाटन
  2. उपराज्यपाल मनोज सिन्हा रहे मुख्य अतिथि
  3. मनाई गई यात्रा की 20वीं वर्षगांठ

जागरण संवाददाता, जम्मू। श्री बाबा अमरनाथ एवं बुड्डा अमरनाथ यात्री न्यास द्वारा आयोजित श्री बुड्डा अमरनाथ जी यात्रा 2025 का उद्घाटन समारोह रविवार को अभिनव थियेटर में अत्यंत श्रद्धा एवं भव्यता के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में समारोह में उपस्थित रहे जबकि मिलिंद परांडे, केन्द्रीय संगठन महामंत्री मुख्य प्रवक्ता थे।

अन्य प्रमुख अतिथियों में महामंडलेश्वर स्वामी रामेश्वर दास, जम्मू संभागीय आयुक्त रमेश कुमार, जम्मू जोन के पुलिस महानिरीक्षक आइपीएस भीम सेन टुटी, बाबा यात्री न्यास के अध्यक्ष पवन कुमार कोहली, विहिप जम्मू-कश्मीर-लद्दाख प्रांत अध्यक्ष राजेश गुप्ता, राष्ट्रीय संयोजक बजरंग दल नीरज दोनेरिया, बाबा यात्री न्यास के महासचिव सुदर्शन खजूरिया एवं विहिप के प्रांतीय सचिव अभिषेक गुप्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, मिलिंद परांडे एवं अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से हुई। उसके उपरांत मंच पर उपस्थित सभी अतिथियों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। बाबा यात्री न्यास के अध्यक्ष पवन कुमार कोहली ने सभी अतिथियों का स्वागत किया एवं न्यास के इतिहास और इसके प्रयासों की जानकारी दी।

मुख्य प्रवक्ता के रूप में मिलिंद परांडे ने अपने उद्बोधन में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा का श्री अमरनाथ जी यात्रा के सफल एवं सुरक्षित संचालन के लिए अभिनंदन किया। बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक नीरज दोनेरिया ने बताया कि इस यात्रा की शुरुआत वर्ष 2005 में हुई थी और आज यह अपनी 20वीं वर्षगांठ मना रही है।

महामंडलेश्वर स्वामी रामेश्वर दास ने अपने आशीर्वचन में यात्रा की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। वहीं, विहिप अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने भी जनसमूह को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन शक्ति दत्त शर्मा, उपाध्यक्ष न्यास द्वारा किया गया तथा संस्कार भारती जम्मू-कश्मीर के कलाकारों द्वारा भजन संध्या प्रस्तुत की गई।अंत में बाबा यात्री न्यास के महासचिव सुदर्शन खजूरिया ने सभी अतिथियों एवं सहभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।