फ्रेंड्स कॉलोनी में दो दुकानें सील
????? ??? ???? ?? ???? ??????? ?? ????? ???? ????? ?? ???? ???? ??? ?????? ?? ??? ?? ????????? ???????? ??? ????? ???????? ?????? ??? ???? ????? ?? ???? ?? ?? ??????? ?? ??? ?? ?????
जम्मू : जम्मू नगर निगम ने अवैध निर्माण के खिलाफ अपनी मुहिम को जारी रखते हुए सोमवार को शहर के एक्सटेंशन त्रिकुटा नगर स्थित फ्रेंड्स कॉलोनी में अवैध तरीके से बनाई गई दो दुकानों को सील कर दिया। यह दुकानें बिल्डिग प्लान का उल्लंघन कर बनाई गई थीं। टीम ने जेएंडके कंट्रोल ऑफ बिल्डिग ऑपरेशन एक्ट 1998 के तहत इन दुकानों को सील किया। नगर निगम का कहना है कि स. मंदीप सिंह ने अवैध तरीके से इन दुकानों को बनाया है। निगम ने सभी शहर वासियों से अपील की है कि वे बिना नगर निगम की अनुमति के किसी प्रकार का निर्माण न करें। ऐसा होने पर निर्माण को तोड़ने के अलावा कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है।