पत्थरबाजों की रिहाई ठीक नहीं: शिवसेना
जागरण संवाददाता, जम्मू : घाटी में पत्थरबाजी कर सुरक्षाबलों की परेशानियां बढ़ाने वाले पत्थरबाज
जागरण संवाददाता, जम्मू : घाटी में पत्थरबाजी कर सुरक्षाबलों की परेशानियां बढ़ाने वाले पत्थरबाजों को रिहा करने के सरकार के कदमों की शिव सेना ठाकरे ने कड़ी निंदा की है। शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष डिंपी कोहली ने कहा कि सरकार का फैसला गलत है और इससे पत्थरबाजों के हौंसले बुलंद होंगे। उन्होंने कहा कि हैरानी इस बात की है कि जो लोग देश के खिलाफ बात करते हैं और पत्थर बरसा कर आतंकवादियों को सुरक्षित माहौल देते हैं, सरकार उन लोगों को रिहा करने की बात करती है। कोहली ने कहा कि पत्थर बरसाने वालों को रिहा करने से जम्मू कश्मीर शांति कायम नही होगी बल्कि यही पत्थरबाज फिर से पत्थरबाजी आरंभ कर सुरक्षा बलों की दिक्कतें बढ़ाएंगे। वहीं मुनीश साहनी ने कहा कि देश विरोधी मुहिम चलाने वालों से सरकार सख्ती से पेश आए। अश्विनी गुप्ता, राजीव भंडारी, वीपी राजन गुप्ता, राज सिंह, विकास पटेल, नाथपाल, संजीव कुमार, पवन सिंह, राजू सलारिया आदि उपस्थित थे।