विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फारूक अब्दुल्ला के बयान पर भड़की शिवसेना हिंदुस्तान, जम्मू में जोरदार प्रदर्शन; माफी मांगने की मांग की

Published: Mon, 26 Oct 2026 06:30 PM (IST)

फारूक अब्दुल्ला के पाकिस्तान और कश्मीरियों की सुरक्षा संबंधी बयान पर शिवसेना हिंदुस्तान ने जम्मू के बिश्नाह में विरोध प्रदर्शन ...और पढ़ें

फारूक अब्दुल्ला के बयान पर शिवसेना हिंदुस्तान का बिश्नाह में प्रदर्शन। (फाइल फोटो)

फारूक अब्दुल्ला के बयान पर शिवसेना हिंदुस्तान का बिश्नाह में प्रदर्शन। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. फारूक अब्दुल्ला के बयान पर शिवसेना हिंदुस्तान का विरोध।

  2. बिश्नाह में प्रदर्शन कर माफी की मांग की गई।

  3. संवेदनशील मुद्दों पर जिम्मेदारी से बोलने की अपील।

जागरण संवाददाता, बिश्नाह। नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला के पाकिस्तान और कश्मीरियों की सुरक्षा से संबंधित बयान को लेकर सोमवार को शिवसेना हिंदुस्तान ने बिश्नाह में विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष गणेश चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सिंचाई विभाग कार्यालय के बाहर एकत्रित होकर बयान पर नाराजगी जताई और फारूक अब्दुल्ला से माफी मांगने को कहा।

गौरतलब है कि फारूक अब्दुल्ला ने 24 अक्टूबर को बारामूला में एक कार्यक्रम के दौरान पाकिस्तान और कश्मीरियों की पहचान को लेकर टिप्पणी की थी। उनके बयान को लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया और विभिन्न राजनीतिक नेताओं ने इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दीं।

फारूक अब्दुल्ला से बयान पर स्पष्टीकरण और माफी की मांग

शिवसेना हिंदुस्तान के युवा प्रदेश अध्यक्ष गणेश चौधरी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर जैसे संवेदनशील क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर राजनीतिक नेताओं को जिम्मेदारी के साथ बयान देना चाहिए। उन्होंने फारूक अब्दुल्ला के बयान पर आपत्ति जताते हुए उनसे अपनी टिप्पणी पर स्पष्टीकरण देने और माफी मांगने की मांग की। गणेश चौधरी ने कहा कि पार्टी जनहित से जुड़े मुद्दों पर अपनी आवाज उठाती रहेगी।

उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोगों की भावनाओं और क्षेत्र की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए नेताओं को अपनी बात रखनी चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने भी बयान के प्रति विरोध जताते हुए माफी की मांग दोहराई। प्रदर्शन में बिश्नाह के चेयरमैन देशराज फौजी, धीरज कुमार, पंजाबी सिंह और परवीन कुमार भी मौजूद रहे।

पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर आगे भी सक्रिय रहेगा और लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज कराता रहेगा। फोटो सहित बिश्नाह में डाक्टर फारूक अब्दुल्ला के खिलाफ प्रदर्शन करते शिव सेना हिंदुस्तान कार्यकर्ता