विजयदशमी पर शिव सेना और राष्ट्रीय बजरंग दल ने की शस्त्र पूजा
जागरण संवाददाता जम्मू शिवसेना ठाकरे की जम्मू कश्मीर इकाई ने रविवार को विजय दशमी के मा
जागरण संवाददाता, जम्मू : शिवसेना ठाकरे की जम्मू कश्मीर इकाई ने रविवार को विजय दशमी के मौके पर कार्यालय में शस्त्र पूजन किया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनीश साहनी ने देश वासियों को विजयदशमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम ने रावण का वध किया था। विजयदशमी के दिन शस्त्र पूजन करना उत्तम माना जाता है। यह दिन बुराई पर अच्छाई तथा असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है। साहनी ने जम्मू कश्मीर के भटके युवाओं को सही रास्ते पर लौटने एवं आंतकवाद का रास्ता त्यागने की नसीहत देने के साथ स्वार्थ साधने एवं राजनैतिक रोटियां सेंकने वाले नेताओं के बहकावे में नहीं आने की अपील की। शिव सैनिकों ने कश्मीर में सक्रिय अलगाववादी नेताओं को देशविरोधी बयानों पर लगाम लगाने की चेतावनी देते हुए कहा कि इस व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर महिला विग अध्यक्ष मिनाक्षी छिब्बर, महासचिव विकास बख्शी, सचिव राज सिंह, अध्यक्ष रियासी भूरी सिंह समेत कई नेता एवं कार्यकर्ता थे। राष्ट्रीय बजरंग दल की तरफ से भी शस्त्र पूजा की गई। इस दौरान तरह-तरह के शस्त्र पूजा के लिए रखे गए थे। कार्यकर्ताओं ने शस्त्र पूजन का प्रभु श्रीराम के जयकारे लगाए।