Jammu: अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए कटड़ा की शिव दर्शन मंदिर समिति ने दिया 2.5 लाख रुपये का अंशदान
कटड़ा के प्रसिद्ध शिव दर्शन मंदिर की समिति ने अयोध्या नगरी में बनने वाले भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए 2 लाख 51 हजार रुपये की राशि का चेक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जम्मू कश्मीर व लद्दाख प्रांत प्रचारक रूपेश कुमार को भेंट किया।
कटड़ा, संवाद सहयोगी । अयोध्या नगरी में बनने वाले श्री राम मंदिर निर्माण के लिए लोगों का सहयोग निरंतर जारी है और कटड़ा वासी बढ़-चढ़कर अपने यथनुसार अंशदान मंदिर निर्माण के लिए दे रहे हैं। कटड़ा के प्रसिद्ध शिव दर्शन मंदिर की समिति ने अयोध्या नगरी में बनने वाले भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए 2 लाख 51 हजार रुपये की राशि का चेक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ जम्मू कश्मीर व लद्दाख प्रांत प्रचारक रूपेश कुमार को भेंट किया।
इस मौके पर रूपेश कुमार ने कहा कि अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर केवल मंदिर ही नहीं बल्कि विश्व में यह भारत की एक धरोहर होगी जिसका सपना ऋषि-मुनियों के साथ ही देश के लोगों ने संजोया था। रूपेश कुमार ने कहा कि भगवान राम भारत की संस्कृति के साथ ही भारत की मर्यादा हैं। निसंदेह इस भव्य मंदिर निर्माण से विश्व में भारत का नाम रोशन होगा। रूपेश कुमार ने कहा कि देश के हर एक निवासी को बढ़-चढ़कर कर अपना अंशदान मंदिर निर्माण के लिए देना चाहिए ताकि भगवान राम के सपनों को साकार किया जा सके।
इस मौके पर शिव दर्शन मंदिर समिति कटड़ा प्रधान राकेश शर्मा के साथ ही वरिष्ठ सदस्य शिव लाल दुबे, देवराज वाली, सुरेंद्र दुबे उर्फ नीटू दुबे आदि ने मंदिर की गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया। रूपेश कुमार के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जम्मू कश्मीर और लद्दाख सहसंपर्क प्रमुख व सह अभियान प्रमुख अजय शर्मा, विभाग प्रचारक प्रमुख उधमपुर कन्हैया प्रताप, रियासी जिला संघचालक रतन सिंह मन्हास, कटड़ा नगर अभियान प्रमुख रजनीश पुरोहित, कटड़ा नगर कार्यवाह संजय अरोड़ा विशेष रूप से मौजूद थे तो वही इस मौके पर शिव दर्शन मंदिर समिति कटड़ा की प्रधान राकेश शर्मा, उप प्रधान विकास शर्मा, कोषाध्यक्ष देवराज वाली, वरिष्ठ सदस्य शिवलाल दुबे, सुरेंद्र दुबे उर्फ नीटू दुबे, राकेश पराशर, राकेश कुमार उर्फ संजू दुबे,राकेश दुबे, पंडित सुरेंद्र शर्मा, पंडित सोहन लाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी उधमपुर डॉक्टर केसी डोगरा आदि मौजूद थे।