शहजादी सेनिटरी सुपरवाइजर यूनियन की एडहाक प्रधान बनीं
??? ???? ?? ??????? ??????????? ?????? ?? ?????? ?? ?? ??? ?????? ??????? ?? ??? ????? ????? ??????? ?? ?? ?????? ??? ?? ?????? ?? ????? ?????? ????? ??? ??? ??????? ?? ??????? ??????????? ?? ??????? ????? ???? ?? ????????? ??? ???? ???? ????? ??? ?????? ??????? ?? ????? ???? ?? ??? ?????? ?? ??????? ?? ??? ???? ????
जागरण संवाददाता, जम्मू : नगर निगम की सेनिटरी सुपरवाइजर्स यूनियन के प्रधान पद के लिए लोकसभा चुनाव के बाद चुनाव करवाए जाएंगे। तब तक शहजादी गिल को यूनियन का एडहाक प्रधान बनाया गया है।
मंगलवार को सेनिटरी सुपरवाइजर्स की चेयरमैन जगदीश खोखर की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा के साथ यूनियन के चुनाव पर जोर दिया गया। फैसला लिया गया कि लोकसभा चुनाव के बाद यूनियन के चुनाव करवाए जाएंगे। सर्वसम्मति से शहजादी गिल को तब तक यूनियन का यह प्रभार सौंपा गया। शहजादी गिल ने यूनियन की एडहाक कमेटी की घोषणा की। यहां पत्रकारों को संबोधित करते हुए शहजादी गिल ने सभी सदस्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सेनिटरी सुपरवाइजरों के ज्वलंत मुद्दों को उठाकर इनके समाधान पर जोर दिया गया है। हम सभी मिलकर इन्हें हल करवाएंगे। उन्होंने मेयर, डिप्टी मेयर, कमिश्नर, ज्वाइंट कमिश्नर, हेल्थ आफिसर समेत नगर निगम के अन्य अधिकारियों और सभी कॉरपोरेटरों से सहयोग की अपील की। बैठक में चीफ पैट्रन रिकू गिल, चेयरमैन जगदीश खोखर, वाइस चेयरमैन केवल कृष्ण आनंद, सलाहकार जंग बहादुर, उपप्रधान राज कुमार शर्मा, महासचिव हिलेरी सोत्रा, विलियम तिलकराज, आयोजक सचिव याकुब मसीह, संयुक्त सचिव फिलिप्स, संजय तेजी, अर्जुन बुरुट, प्रेस सचिव भारत खोखर, प्रचार सचिव अश्विनी, लीगल एडवाइजर विशाल भाटिया, आयोजक जगमोहन, कोषाध्यक्ष रोमन गिल आदि मौजूद थे।