Move to Jagran APP

संगोष्ठी में महात्मा गांधी के विचारों पर डाली रोशनी

जागरण संवाददाता, जम्मू : महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर जम्मू विश्वविद्यालय के हिदी विभाग में राष्

By JagranEdited By: Published: Sat, 12 Oct 2019 08:07 AM (IST)Updated: Sat, 12 Oct 2019 08:07 AM (IST)
संगोष्ठी में महात्मा गांधी के विचारों पर डाली रोशनी
संगोष्ठी में महात्मा गांधी के विचारों पर डाली रोशनी

जागरण संवाददाता, जम्मू : महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर जम्मू विश्वविद्यालय के हिदी विभाग में राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें गांधी के विचारों को याद किया गया। संगोष्ठी में राष्ट्रभाषा प्रचार समिति वर्थ के अध्यक्ष प्रो. सूर्यप्रसाद दीक्षित और मुंबई विश्वविद्यालय के प्रो. करुणाशंकर उपाध्याय भी उपस्थित थे।

loksabha election banner

संगोष्ठी का आयोजन दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद जम्मू विवि में हिदी विभाग की अध्यक्ष प्रो. नीलम सराफ ने गांधी की आत्मकथा की बात करते हुए उनके विचारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने सत्य, अहिसा, नारी शिक्षा, स्त्री के अधिकारों व गांवों के विकास को लेकर महात्मा गांधी के प्रयासों के बारे में भी जानकारी दी। वहीं, प्रो. दीक्षित ने महात्मा गांधी के व्यक्तित्व तथा उनकी उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए उनके विचारों के महत्व को बताया। उन्होंने गांधी के अहिसावादी विचारों पर भी प्रकाश डाला। मुंबई विश्वविद्यालय के प्रो. करुणाशंकर उपाध्याय ने गांधी के भाषाई चिंतन पर विचार रखते हुए कहा कि गांधी ने हिदी को राष्ट्र भाषा माना था और हिदी को महत्व प्रदान किया। कार्यक्रम में प्रो. शोहाव इनायत मलिक मुख्य अतिथि थे। उन्होंने राष्ट्र भाषा के अतिरिक्त अन्य भाषाओं के सम्मान की बात भी की। संगोष्ठी में प्रो. नरेश पाधा ने गांधी के विचारों के युगों तक चलने की कामना की। इस मौके पर हिदी विभाग के शोधार्थियों कौशिका शर्मा, ईशा वर्मा, शालू, सुरेश कुमारी, काजल ने गांधी के जीवन, दर्शन पर अपने शोधपत्र प्रस्तुत किए। संगोष्ठी में हिदी विभाग की प्रो. परविद्र कौर, प्रो. महेश्वरी शर्मा, डॉ. रजनी बाला, डॉ. पुरुषोत्तम कुमार, डॉ. अंजु थापा, डॉ. भगवती देवी भी उपस्थित थीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.