यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 16, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Shopian School Bus Accident: शोपियां में मुगल रोड पर स्कूल बस हुई सड़क हादसे का शिकार, 12 छात्रों सहित दो अध्यापक घायल
जिला अनंतनाग के घासीपोरा वुनपोरा स्थित स्मार्ट मिशन हाई स्कूल के छात्रों व अध्यापकों को लेकर जार रही स्कूल बस ...और पढ़ें

श्रीनगर, राज्य ब्यूरो। दक्षिण कश्मीर के शोपियां में गत बुधवार को मुगल रोड पर स्थित दुबजन पुल के पास एक स्कूल बस के पलट जाने से उसमें सवार एक दर्जन छात्र और दो अध्यापक घायल हो गए। दो छात्रों व एक अध्यापक की हालत गंभीर है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने इस घटना पर दुख प्रकट करते हुए प्रशासन को सभी घायलों के उपचार को सुनिश्चित बनाने का निर्देश दिया है।
यहां मिली जानकारी के अनुसार, जिला अनंतनाग के घासीपोरा वुनपोरा स्थित स्मार्ट मिशन हाई स्कूल के छात्रों व अध्यापकों को लेकर जार रही स्कूल बस मुगल रोड पर दुबजन पुल के पास अचानक हादसे का शिकार हो गई। जिस जगह यह हादसा हुआ,वहां से कुछ ही दूरी पर सेना की 15 गढ़वाल रेजिमेंट के जवानों का एक शिविर है। हादसे की सूचना मिलते ही सेना के जवान और सैन्य चिकित्सादल मौके पर पहुंच गया। जवानों ने दुर्घटनाग्रस्त बस के अंदर फंसे घायल लोगों को बाहर निकाला।
शुरुआती सूचना के मुताबिक एक दर्जन छात्र और दो अध्यापक जख्मी हुए हैं। सभी घायलों को उपचार क लिए निकटवर्ती अस्पताल पहुंचाया गया जहां डाक्टरों ने दो घायल छात्रों और एक अध्यापक को उनकी गंभीर हालत के मद्देनजर श्रीनगर के एसएमएचएस अस्पताल भेज दिया।श्रीनगर में उपचार के लिए लाए गए छात्रों की पहचान फरहान फैयाज और राबिद रियाज के रूप में हुई है। श्रीनगर मेें उपचार के लिए भर्ती कराए गए घायल अध्यापक का नाम तनवीर अहमद है। इस बीच पुलिस,इस घटना के संदर्भ में एक मामला दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है।
