Jammu : सरपंच ने अपने खर्च पर निकाला पानी निकासी का रास्ता
कई बार लोगों ने जिला प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष इस समस्या को रखा और समाधान की गुहारें लगाईं। लेकिन जब कहीं से भी लोगों को राहत की उम्मीद नजर नहीं आई तो उन्होंने अपने सरपंच विजय कुमार बावा से समस्या हल करने की अपील की।
संवाद सहयोगी, रामगढ़ : पंचायत हल्का चक-सलारिया ब्लाक रामगढ़ के सरपंच विजय कुमार बावा ने अपनी वार्ड नंबर दस सारवा में वर्षों से चली आ रही सड़क के पानी निकासी की समस्या को अपने खर्च पर दूर कर लोगों को राहत देने का काम किया। गांव सारवा में बंदराल बाया रैका मोड़ सड़क तले पानी निकासी के लिए बनाई गई पुलिस टूट गई थी। इससे स्थानीय गांव के रिहायशी घरों व बारिश का पानी सड़क पर जमा रहता था जिससे लोगों की आवाजाही पर बुरा असर पडता था।
कई बार लोगों ने जिला प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष इस समस्या को रखा और समाधान की गुहारें लगाईं। लेकिन जब कहीं से भी लोगों को राहत की उम्मीद नजर नहीं आई तो उन्होंने अपने सरपंच विजय कुमार बावा से समस्या हल करने की अपील की। सरपंच ने लोगों की मुश्किलों को देखते हुए तुरंत अपने निजी खर्च पर सड़क के पानी निकासी का काम शुरू करवाया और होलपाइपें डालकर भविष्य की समस्या दूर करने का विकल्प निकाला।
स्थानीय लोगों ने जिनमें उत्तम शर्मा, अशोक शर्मा, अर्जुन कुमार, सोनू शर्मा, जगदीश शर्मा अन्य ने सरपंच की इस सामाजिक सेवा को सराहनीय कदम करार दिया और प्रशासन व सबंधित विभागों पर जन-समस्याओं को बढ़ावा देने के आरोप लगाए। गांव ¨पडी चाढ़कां की मुख्य गली का निर्माण कार्य शुरू संवाद सहयोगी, बिश्नाह : भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक अश्विनी कुमार शर्मा ने शुक्रवार को सीमावर्ती गांव ¨पडी चाढ़का की मुख्य गली का निर्माण कार्य शुरू करवाया।
इस मौके पर उनके साथ डीडीसी सदस्य सुरेखा देवी, चेयरमैन कुलदीप राज, भाजपा मंडल प्रधान देवेंद्र ¨सह मौजूद रहे। इस अवसर पर पूर्व विधायक अश्विनी शर्मा ने कहा कि गली का निर्माण कार्य शुरू होने से ग्रामीणों की मांग पूरी हो गई। उन्होंने कहा कि गांव का एक प्रतिनिधिमंडल मेरे पास आया था और गांव की मुख्य गली को बनाने की अपील की थी। उसके एक महीने के बाद गली का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया और एक सप्ताह के अंदर गली बनकर तैयार हो जाएगी।
उन्होंने कहा कि गांव के अन्य जो विकास कार्य बचे हैं उनके लिए भी प्लान तैयार है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा बॉर्डर एरिया में जो भी परेशानी है, उसका भी समाधान किया जाएगा।