लोगों को वापस मिला सरपंच चुनने का अधिकार
राज्य ब्यूरो, जम्मू : जम्मू-कश्मीर के लोगों को अपने-अपने इलाकों का सरंपच चुनने का अधिकार र
राज्य ब्यूरो, जम्मू : जम्मू-कश्मीर के लोगों को अपने-अपने इलाकों का सरंपच चुनने का अधिकार राज्यपाल शासन में वापस मिला है। भाजपा-पीडीपी सरकार के कार्यकाल में पंचायती राज अधिनियम में संशोधन के तहत लोगों से सरपंच चुनने का अधिकार ले लिया गया था। संशोधन के बाद लोग सिर्फ पंच चुन सकते थे। बाद में चुने गए पंचों को ही अपना सरपंच मनोनीत करना था। सरकार के इस राजनीतिक हस्तक्षेप के खिलाफ पंचायत प्रतिनिधि भी सड़कों पर आ गए थे। इसके बाद जून माह में भाजपा-पीडीपी गठबंधन सरकार गिर गई थी। इसके बाद राज्यपाल शासन लागू होने के कुछ समय बाद ही पूर्व राज्यपाल एनएन वोहरा ने भाजपा-पीडीपी सरकार द्वारा किए संसोधन को निरस्त कर दिया था। इसके बाद लोगों को पंच के साथ-साथ सरपंच चुनने का भी अधिकार मिल गया है।