Move to Jagran APP

प्रो वालीबॉल लीग में यु-मुम्बा की ओर से खेलेंगे जम्मू-कश्मीर के सकलेन

यु-मुम्बा ने दो फरवरी से शुरू होने वाली प्रतियोगिता के लिए सकलेन को टीम की ओर से खेलने का मौका दिया है। इसके लिए दोनों के बीच 1.20 लाख रुपए की राशि का भी करार हुआ है।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Tue, 18 Dec 2018 11:52 AM (IST)Updated: Tue, 18 Dec 2018 11:52 AM (IST)
प्रो वालीबॉल लीग में यु-मुम्बा की ओर से खेलेंगे जम्मू-कश्मीर के सकलेन
प्रो वालीबॉल लीग में यु-मुम्बा की ओर से खेलेंगे जम्मू-कश्मीर के सकलेन

जम्मू, विकास अबरोल। जम्मू-कश्मीर के जिला पुंछ में कभी आतंकवादियों का दबदबा हुआ करता था। अभी भी आए दिन यहां पाकिस्तान की अोर से गोलीबारी होती रहती है। इन सब मुश्किलों के बावजूद यहां के नौजवानों के हौसलों में कभी कमी नजर नहीं आई। देश के लिए कुछ करने के लिए यहां के नौजवानों का जज्बा भी कम नहीं है। दिली में यही जज्बा रखने वाले पुंछ के रहने वाले राज्य के पहले अंतरराष्ट्रीय वालीबॉल खिलाड़ी सकलेन तारिक का चयन प्रो वालीबॉल लीग में हुआ है।

loksabha election banner

प्रो कबड्डी के माध्यम से देश को कबड्डी के कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मिलने के सफलता के बाद अब फरवरी महीने से प्रो वालीबॉल लीग का भी आगाज हो रहा है। इसमें राज्य के अंतरराष्ट्रीय वालीबॉल खिलाड़ी सकलेन तारिक को यु-मुम्बा की ओर से खेलने का मौका मिलेगा। यु-मुम्बा ने दो फरवरी से शुरू होने वाली प्रतियोगिता के लिए सकलेन को टीम की ओर से खेलने का मौका दिया है। इसके लिए दोनों के बीच 1.20 लाख रुपए की राशि का भी करार हुआ है। सकलेन ने श्रीलंका में संपन्न हुई 10वीं यूथ एशियन प्रतियोगिता में भाग लेकर कांस्य पदक जीता था। उसे दक्षिण अफ्रीका में आयोजित ब्रिक्स खेलों में भारत की जूनियर और यूथ नेशनल टीम में भी खेलने का मौका मिल चुका है। इसमें टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन कर कांस्य पदक जीते थे।

राष्ट्रीय वालीबाल खिलाड़ी मुहम्मद तारिक के बेटे सकलैन तारिक 6.3 फीट ऊंची कद काठी वाले प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। देश के इतिहास में पहली बारी आयोजित होने वाली प्रो वालीबॉल लीग में भारत के 117 खिलाड़ियों सहित छह विदेशी खिलाड़ियों को नीलामी के माध्यम से खरीदा गया। भारत के आक्रामक वालीबॉल खिलाड़ी रंजीत सिंह को अहमदाबाद डिफेंडर ने सर्वाधिक 13 लाख रुपए की राशि में प्रतियोगिता के लिए खरीदा है। प्रो वालीबॉल लीग के मुकाबले दो फरवरी से चेन्नई और कोच्चि में शुरू होंगे। इसमें छह क्लब भाग रहे हैं। इनमें यु मुम्बा वालीबॉल, ब्लैक हॉक्स हैदराबाद, कोच्चि ब्लू स्पाईकर्स इत्यादि शामिल हैं।

इसी बीच वालीबॉल एसोसिएशन ऑफ जेएंडके के पदाधिकारियों ने सकलेन को इस शानदार उपलब्धि के लिए मुबारकबाद दी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि राज्य के अन्य युवा भी आगामी वर्षों में अपने बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर प्रो लीग में भाग लेने में सफल रहेेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.