सांबा-मानसर सड़क पर फिर गिरीं पस्सियां, कई घंटे बाद सिंगल लेन खुली; सफर से पहले ट्रैफिक अपडेट जरूर लें
सांबा-मानसर सड़क मार्ग लगातार तीसरे दिन भूस्खलन के कारण बाधित रहा, जिससे यात्रियों को परेशानी हुई। यातायात निरीक्षक ने यात्रियों ...और पढ़ें

सांबा-मानसर सड़क पर बार-बार गिर रहा मलबा। (फाइल फोटो)
HighLights
सांबा-मानसर सड़क मार्ग लगातार तीसरे दिन बाधित रहा।
बिंदु दा बेड़ा के पास पस्सियां गिरने से परेशानी।
यात्रियों को ट्रैफिक कंट्रोल रूम से जानकारी लेने की सलाह।
जागरण संवाददाता, सांबा। सांबा-मानसर सड़क मार्ग तीन दिन से लगातार बाधित रह रहा है। मंगलवार को भी यही हाल रहा। सोमवार की मध्यरात्रि को फिर से एक बार बिंदु दा बेड़ा के पास पस्सियां गिरने से लोगों को काफी परेशानी एक सामना करना पड़ा।
बीआरओ की मशीनरी ने मंगलवार की सुबह सड़क से मलबा हटाने का काम शुरू किया, लंबे समय के कार्य के बाद करीब सुबह 11:30 बजे यातायात को सिंगल लेन के लिए खोल दिया, जिसके बाद फसे यात्रियों ने राहत की सांस ली।
ट्रैफिक इंस्पेक्टर वरिंदर सिंह जसरोटिया की यात्रियों से अपील
वहीं, मार्ग की स्थिति को देखते हुए ट्रैफिक विभाग के इंस्पेक्टर वरिंदर सिंह जसरोटिया ने यात्रियों से अपील की है कि वे सफर करने से पहले ट्रैफिक कंट्रोल रूम से सड़क मार्ग की ताजा स्थिति की जानकारी हासिल करने के बाद ही यात्रा करें।
सफर से पहले लें जरूरी जानकारी
इंस्पेक्टर वरिंदर सिंह जसरोटिया ने कहा कि सड़क मार्ग पर अभी सिंगल लेन में यातायात चलाया जा रहा है और यात्रियों को सावधानी बरतने की जरूरत है।
उन्होंने लोगों से अपील की कि बिना जरूरी जानकारी के इस मार्ग पर सफर करने से बचें और ट्रैफिक विभाग के निर्देशों का पालन करें।
