सफाई कर्मियों के हड़ताल से सफाई व्यवस्था चरमराई
संवाद सहयोगी, सांबा : नगर पालिका के अधीन काम कर रहे सफाई कर्मचारियों के हड़ताल पर ज
संवाद सहयोगी, सांबा : नगर पालिका के अधीन काम कर रहे सफाई कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से सफाई व्यवस्था चरमरा सी गई है। हालांकि हाल ही में सांबा नगरपालिका के प्रधान व उपप्रधान की शपथ भी हुई थी। कस्बे के लोगों को उम्मीदें थीं कि कस्बे के विकास कार्य होंगे और साफ सफाई व्यवस्था भी सुधरेगी। सफाई कर्मियों के इस तरह से हड़ताल पर जाने से व्यवस्था चरमरा गई है। सांबा कस्बे के बाजारों व गलियों में इस समय गंदगी का साम्राज्य है।
विदित रहे कि नगरपालिका सांबा का क्षेत्र तो बढ़ा परन्तु उसके साथ साथ यहां के सफाई कर्मियों की संख्या नहीं बढ़ाई गई। पहले सांबा नगरपालिका की कुल 13 वार्ड थीं जोकि आज बढ़कर 17 वार्ड हो गई हैं। पहले यहां की जनसंख्या लगभग 12 हजार थी जोकि आज बढ़कर लगभग 16 हजार हो गई है। क्षेत्र में भी वृद्धि हुई और जनसंख्या भी हुई परन्तु सफाई कर्मियों की संख्या पहले जितनी ही रही जिससे उनका वर्कलोड बढ़ा। इन सफाई कर्मियों ने मांग की है कि एक तो सात वर्ष पूरे करने वाले कर्मियों को पक्का किया जाना चाहिए और दूसरा सफाई कर्मियों की संख्या को भी बढ़ाया जाना चाहिए। वहीं, इन सफाई कर्मियों की हड़ताल की वजह से जगह जगह पर गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। लोग नाकों को बंद कर कस्बों से गुजरने पर मजबूर हो गए हैं। जिस तरह से गंदगी फैल रही है अगर आने वाले दिनों तक ऐसा ही रहा तो उससे यहां पर कोई भयंकर बीमारी भी फैल सकती है।
कांग्रेस युवा नेता ने दिया समर्थन
कई संगठन सफाई कर्मियों के समर्थन में आ रहे हैं।युवा कांग्रेस नेता विनोद कुमार ने हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मियों को समर्थन देते हुए कहा कि यह उनकी जायज मांगे हैं और उनकी मांगों को जल्द पूरा किया जाना चाहिए। भाजपा-पीडीपी की सरकार ने जिस तरह से राज्य में अनुशासनहीनता की है उसका आज खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। पूर्व सरकार की वजह से आज अधिकतर कर्मी परेशान हैं। सफाई कर्मियों के लिए उनका दसवीं पास होना व उनके स्टेट सब्जेक्ट लेना यह कोई बड़ी साजिश है। इस अवसर पर शिष्टमंडल नवनियुक्त प्रधान पवन कोहली से भी मिला और उनसे भी भेंट कर मांग की कि उनकी समस्या उच्च स्तर पर पहुंचाई जाए।
इस अवसर पर पंच सुनील कुमार, सु¨रद्र कुमार, मुकेश कुमार, गौरव कुमार, मुकेश सरमाल भी उपस्थित थे।