विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सांबा के सीमावर्ती गांव में मिला संदिग्ध पैकेट, पिस्तौल समेत हैंड ग्रेनेड बरामद

Published: Sat, 10 Jan 2026 06:24 AM (IST)

सांबा जिले के सीमावर्ती गांव पलूरा में सुरक्षा बलों को एक संदिग्ध पैकेट मिला है। जांच के बाद इसमें से ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. सांबा के पलूरा गांव में मिला संदिग्ध पैकेट।

  2. पैकेट से दो पिस्तौल और एक हैंड ग्रेनेड बरामद।

  3. पुलिस ने जांच शुरू की, ड्रोन से गिराने की आशंका।

डिजिटल डेस्क, जम्मू। जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले के सीमावर्ती गांव पलूरा में बीती रात सुरक्षा बलों को एक संदिग्ध पैकेट मिला है, जिसकी जांच में उसमें से खतरनाक हथियार बरामद हुए हैं। पुलिस ने इस पैकेट को अपने कब्जे में ले लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, संदिग्ध पैकेट से दो पिस्तौल, एक हथगोला (हैंड ग्रेनेड) और कुछ कारतूस बरामद किए गए हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह पैकेट ड्रोन के जरिए गिराया गया था।

Samba

जांच में जुटी पुलिस

अभी यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि किस माध्यम से वहां पहुंचाया गया। हालांकि सीमावर्ती इलाके से बरामद होने की वजह से सुरक्षा बल मुस्तैद हो गए हैं। साथ ही पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें- मीरवाइज उमर फारूक फिर नजरबंद, जामिया मस्जिद में नहीं कर सके नमाज अदा; सरकार पर साधा निशाना

यह भी पढ़ें- 'शक्सगाम वैली हमारी है', सीपीईसी बनाने के लिए चीन ने किया निर्माण कार्य तो भारत ने लगाई लताड़