भूस्खलन में श्रमिकों की मौत पर राज्यपाल ने जताया दुख
राज्य ब्यूरो, जम्मू : उत्तरी कश्मीर से रोजी-रोटी कमाने उत्तराखंड गए सात श्रमिकों की रुद्रप्रयाग में
By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Dec 2018 06:56 AM (IST)Updated: Sun, 23 Dec 2018 06:56 AM (IST)
राज्य ब्यूरो, जम्मू : उत्तरी कश्मीर से रोजी-रोटी कमाने उत्तराखंड गए सात श्रमिकों की रुद्रप्रयाग में हुए भूस्खलन में मौत पर राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने गहरा दुख जताया है।
राज्यपाल ने पीड़ित परिवारों से संवेदना प्रकट करते हुए प्रत्येक मृतक के परिवार के लिए दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि का एलान किया है। उन्होंने राज्य प्रशासन को पीड़ित परिवार की हर संभव मदद करने और उत्तराखंड की सरकार से लगातार संपर्क में रहते हुए सभी श्रमिकों के शवों को कश्मीर में उनके परिजनों तक पहुंचाने का निर्देश भी दिया है। वहीं हादसे में घायल श्रमिकों के लिए हर संभव चिकित्सा सुविधा यकीनी बनाने के लिए भी कहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें