अफसर हो तो ऐसा! स्वतंत्रता दिवस समारोह में बारिश में भी डटे रहे बच्चे, SDM साहिबा ने किया ऐसा एलान; हर तरफ चर्चा
जम्मू के आरएसपुरा में स्वतंत्रता दिवस समारोह में बच्चों ने बारिश के बावजूद पूरे उत्साह से भाग लिया। उनके इस ...और पढ़ें

एसडीएम ने बारिश में डटे बच्चों के देशभक्ति जज्बे को किया सलाम। (फाइल फोटो)
HighLights
बारिश में भी बच्चों ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में उत्साह से भाग लिया।
बच्चों के देशभक्ति जज्बे से प्रभावित हुईं एसडीएम अनुराधा ठाकुर।
एसडीएम ने बच्चों के सम्मान में अपना एक माह का वेतन दिया।
जागरण संवाददाता, आरएसपुरा। जम्मू के आरएसपुरा में स्वतंत्रता दिवस समारोह से एक बेहद अच्छी तस्वीर सामने आई, जहां बरसती बारिश भी समारोह में शामिल बच्चों के कदम नहीं रोक सकी। मौसम की चुनौती के बावजूद बच्चों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ समारोह में भाग लेकर अपने जज्बे का परिचय दिया।
बच्चों की इसी हिम्मत और देशभक्ति की भावना से प्रभावित होकर एसडीएम आरएसपुरा अनुराधा ठाकुर ने समारोह में भाग लेने वाले सभी बच्चों के लिए अपना एक माह का वेतन देने का निर्णय लिया है।
एसडीएम ने किया बच्चों के जज्बे को सलाम
एसडीएम अनुराधा ठाकुर ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह में बच्चों ने जिस हौसले और जज्बे के साथ बारिश के बीच भाग लिया, वह उनके लिए बेहद प्रेरणादायी रहा। उन्होंने कहा कि बच्चों का उत्साह देखकर उन्हें लगा कि उनके इस जज्बे को सम्मान मिलना चाहिए।
एक माह का वेतन समारोह में भाग लेने वाले बच्चों के नाम
इसी भावना के तहत उन्होंने अपना एक माह का वेतन समारोह में भाग लेने वाले सभी बच्चों के लिए देने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि बच्चों की भागीदारी किसी भी राष्ट्रीय कार्यक्रम की सबसे बड़ी ताकत होती है। बारिश के बावजूद बच्चों ने जिस तरह कार्यक्रम में हिस्सा लिया, उससे यह साबित हुआ कि देशभक्ति का जज्बा मौसम की परिस्थितियों का मोहताज नहीं होता।
स्थानीय लोगों ने की एसडीएम के फैसले की सराहना
एसडीएम के इस फैसले की स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने सराहना की। लोगों ने कहा कि प्रशासनिक जिम्मेदारी निभाने के साथ बच्चों के उत्साह को सम्मान देने का यह फैसला उनके मनोबल को बढ़ाने वाला है।
