संपत्ति के लिए भाइयों में खूनी झड़प
जागरण संवाददाता, जम्मू : शहर के बाहरी क्षेत्र कानाचक्क के दियारन इलाके में पुश्तैनी संपत्ति प
जागरण संवाददाता, जम्मू : शहर के बाहरी क्षेत्र कानाचक्क के दियारन इलाके में पुश्तैनी संपत्ति पर मालिकाना हक के लिए भाइयों के परिवारों में झड़प हो गई। मारपीट की इस वारदात में दोनों परिवारों के सदस्यों के छह सदस्यों को चोटें आ गई। दोनों भाइयों की शिकायत पर कानाचक्क पुलिस ने मारपीट का काउंटर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने हमले के कारणों की जांच शुरु कर दी। मारपीट की इस घटना के बाद अभी भी दोनों परिवारों में तनाव बना हुआ है।
गत बुधवार शाम को सुखदेव ¨सह तथा उसके भाई राम ¨सह के परिवार के सदस्यों में तनाव के कारण बहस हो गई। दोनों परिवारों के सदस्य एक दूसरे के सामने हो गई। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे पर जमकर लाठी, डंडे तथा पत्थरों से हमला कर दिया। मारपीट की इस वारदात में कई लोगों को चोटें आ गई। मारपीट की वारदात में घायल व्यक्तियों की पहचान सुखदेव ¨सह, अंग्रेज ¨सह के अलावा घर की कुछ महिलाएं भी घायल हो गए। वहीं, दूसरे परिवार की ओर से हुए हमले में राम ¨सह, रानी देवी, अंजू बाला, संजीत ¨सह, देवेंद्र ¨सह घायल हो गए। हमले की सूचना मिलते ही कानाचक्क पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों की मेडिकल जांच करवा कर उन्हें बयान दर्ज कर लिए। पुलिस के अनुसार घरेलू ¨हसा के चलते हुए हमले में छह लोगों को चोटें आई हैं। दोनों परिवारों में अभी भी तनाव व्याप्त है, लेकिन स्थिति नियंत्रण में है।