जम्मू वालों के लिए जरूरी खबर! रविवार को 8 घंटे बंद रहेगा रिंग रोड, अखनूर समेत कई रास्ते बदले; जानें डायवर्जन रूट
जम्मू रिंग रोड पर वन विभाग की भर्ती परीक्षाओं के चलते यातायात प्रतिबंध और डायवर्जन लागू किया गया है। यह ...और पढ़ें

जम्मू रिंग रोड पर भर्ती परीक्षा के कारण यातायात में बदलाव। (फाइल फोटो)
HighLights
रिंग रोड पर भर्ती परीक्षा के चलते यातायात प्रतिबंध।
सुबह 4 बजे से दोपहर 12 बजे तक मार्ग बंद।
वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करना होगा।
जागरण संवाददाता, जम्मू। वन, पारिस्थितिकी एवं पर्यावरण विभाग में विभिन्न पदों के लिए चल रहे फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट और फिजिकल एंड्योरेंस टेस्ट (पीईटी) के चलते रिंग रोड पर यातायात व्यवस्था में किए गए बदलाव के तहत शनिवार को भी वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रैफिक पुलिस के आदेश के अनुसार मढ इंटर-सेक्शन से तवी ब्रिज तक रिंग रोड का हिस्सा सुबह चार बजे से दोपहर 12 बजे तक सामान्य यातायात के लिए उपलब्ध नहीं रहा।
इस दौरान दोनों ट्यूब भर्ती परीक्षा के लिए इस्तेमाल की गईं। दोपहर 12 बजे के बाद इस मार्ग पर केवल एक ट्यूब खुली, जिसमें देयारन से तवी ब्रिज की ओर यातायात चलाया गया। दूसरी ट्यूब में सामान्य यातायात को तवी ब्रिज से देहरान की ओर भेजा गया। ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से लेन अनुशासन बनाए रखने और ओवरटेकिंग से बचने की अपील की।
रविवार, 13 सितंबर को भी शनिवार जैसी ही ट्रैफिक व्यवस्था लागू रहेगी। सुबह 4 से दोपहर 12 बजे तक मढ़ इंटर-सेक्शन से तवी ब्रिज तक रिंग रोड का हिस्सा पीएसटी के कारण सामान्य यातायात के लिए बंद रहेगा। इसके बाद दोपहर 12 बजे से केवल एक ट्यूब में यातायात संचालित होगा। साथ ही 11 सितंबर को लागू किए गए डायवर्जन भी 12 और 13 सितंबर को दोपहर 12 बजे के बाद लागू रहेंगे।
रविवार को इन रूटों पर रहेगा डायवर्जन
- कोट भलवाल से मीरां साहिब जाने वाले वाहन देहरान में रिंग रोड की सर्विस लेन से निकलकर एनएच-144ए होते हुए जम्मू शहर के रास्ते जाएंगे।
- अखनूर से मीरां साहिब जाने वाले वाहन रिंग रोड का इस्तेमाल नहीं करेंगे और जम्मू शहर की ओर से जाएंगे।
- सिटी साउथ से अखनूर की ओर जाने वाले वाहन मीरां साहिब से सतवारी, एशिया क्रॉसिंग, चौथा तवी ब्रिज, कैनाल हेड और अखनूर रोड से आगे जाएंगे।
- सांबा-कठुआ से राजौरी-पुंछ जाने वाले ट्रक जमींदारा ढाबा, राया मोड़ से बड़ी ब्राह्मणा और जम्मू शहर की ओर से अपने गंतव्य तक जाएंगे। विपरीत दिशा में आने वाले ट्रकों के लिए भी यही रूट रहेगा।
ट्रैफिक पुलिस की लोगों से अपील
ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे सुबह 4 से दोपहर 12 बजे के बीच रिंग रोड के प्रभावित हिस्से से यात्रा करने से बचें, निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें और यातायात जाम से बचने के लिए आगे चल रहे वाहन को ओवरटेक न करें।
