Jammu Kashmir Weather Update: अभी उमस भरी गर्मी करेगी बेहाल, वर्षा के लिए अगले सप्ताह तक करना पड़ेगा इंतजार
अमूमन जम्मू में जब गर्मी होती है तो कश्मीर में मौसम राहत भरा होता है लेह में ठंड होती है। कई स्थानों पर लू के थपेड़ों से लोग परेशान होते हैं तो उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही होती है।
जम्मू, जागरण संवाददाता : हर मौसम की विविधता के कारण विशेष पहचान रखने वाले जम्मू कश्मीर, लद्दाख में इन दिनों मौसम एक जैसा चल रहा है। हर क्षेत्र में अधिकतम तापमान 30 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच चल रहा है तो न्यूनतम तापमान 20 से 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास चल रहा है।
अमूमन जम्मू में जब गर्मी होती है तो कश्मीर में मौसम राहत भरा होता है लेह में ठंड होती है। कई स्थानों पर लू के थपेड़ों से लोग परेशान होते हैं तो उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही होती है लेकिन इन दिनों हर जगह मौसम एक जैसा है और हर जगह लोग चुभने वाली गर्मी से बेहाल हो रहे हैं। मानसून के आगाज के बाद दो दिनों तक मौसम अच्छा रहा लेकिन शनिवार को एक बार फिर तापमान में बढ़ोतरी के साथ उमस ने परेशान किया। पिछले 24 घंटों में कहीं वर्षा नहीं हुई। अब सभी को बेसब्री से वर्षा का इंतजार कर रहे हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार रविवार को दिन में हल्के बादल छाए रहने के बाद कई स्थानों पर गर्ज के साथ हल्की वर्षा की संभावना है।
कहां कितना तापमान
जगह अधिकतम न्यूनतम
- श्रीनगर 33.4 23.4
- काजीगुंड 30.2 21.7
- पहलगाम 28.4 17.6
- कुपवाड़ा 34.1 20.7
- कोकरनाग 29.3 19.0
- गुलमर्ग 23.0 14.6
- जम्मू 35.1 26.1
- कटड़ा 32.2 24.2
- बटोत 27.1 19.1
- भद्रवाह 31.9 18.5
- बनिहाल 28.6 19.2
- लेह 31.6 15.4
- कारगिल 36.0 20.5 (तापमान डिग्री सेल्सियस)